फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan: इरफान के सुझाव पर शूट हुआ था 'पीकू' का रोमांटिक क्लाइमेक्स, एक्टर को याद कर शूजीत ने सुनाया किस्सा

Fri, 01 May 2026 06:51 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shoojit Sircar Shared Irrfan Khan Memories: 'अ स्टोरी दैट रिफ्यूज्ड टू डाई' की स्क्रिनिंग के मौके पर अभिनेता इरफान खान को याद करते हुए 'पीकू' के निर्देशक शूजीत सरकार भावुक हो गए। कार्यक्रम में उन्होंने इरफान से जुड़ी कई बातें साझा कीं।
विज्ञापन
इरफान खान, शूजीत सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'पान सिंह तोमर' पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'अ स्टोरी दैट रिफ्यूज्ड टू डाई' की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान फिल्म 'पीकू' के निर्देशक शूजीत सरकार ने इरफान को याद किया। साथ ही उनसे जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया।
विज्ञापन


बहुत रोमांटिक थे इरफान
फिल्म 'पीकू' में दिवंगत अभिनेता इरफान ने राणा चौधरी का किरदार निभाया था। फिल्म के निर्देशक शूजीत सरकार ने स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता को लेकर कहा, 'बहुत कम लोग जानते हैं कि इरफान खान एक रोमांटिक इंसान थे। फिल्म 'पीकू' के आखिरी सीन की शूटिंग के दौरान, जिसमें दीपिका और इरफान खान बैडमिंटन खेल रहे थे, वह सीन काट दिया गया। इरफान मेरे पास आए और बोले कि क्या मुझे घर के अंदर नहीं जाना चाहिए? मैंने कहा कि आप अंदर क्यों जाना चाहते हैं? फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे घर के अंदर जाना चाहिए, क्योंकि यह एक रोमांटिक फिल्म है और अगर घर का नौकर आता है तो मैं चला जाऊंगा।'

पीकू फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम @shoojitsircar
कुछ भी लिखता हूं तो इरफान याद आते हैं
शूजीत ने आगे बताया, 'जब भी मैं कुछ लिखता हूं तो सबसे पहले इरफान के बारे में सोचता हूं। वो बिना ज्यादा कुछ किए, सिर्फ अपनी मौजूदगी से ही फिल्म में जान और भावना भर देते थे। जब मैं कुछ लिखता था तो मुझे पूरा यकीन होता था कि इरफान फिल्म में मौजूद हैं और वो कुछ न कुछ जरूर जोड़ेंगे जिससे फिल्म का अर्थ स्पष्ट हो जाएगा।'
विज्ञापन

पीकू - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘पीकू’ के बारे में 
‘पीकू’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में परिवार, रिश्तों और जिंदगी की छोटी-छोटी बातों को खूबसूरती से पेश किया गया था। इसमें दीपिका ने पीकू का किरदार निभाया था जो अपने बुजुर्ग पिता (अमिताभ बच्चन) के साथ एक रोड ट्रिप पर निकलती है। इस सफर में उनके ड्राइवर राणा के रूप में इरफान खान की एंट्री होती है। फिल्म में दीपिका और इरफान की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस ने खूब सराहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें