King Movie: हाल ही में फिल्म ‘किंग’ से जुड़े कुछ फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे, जिसके बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का इस मामले पर रिएक्शन सामने आया है। जानिए डायरेक्टर ने क्या कुछ कहा।
इन दिनों दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की शूटिंग साउथ अफ्रीका में कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गईं। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का इस पूरे मामले पर कड़ा रिएक्शन सामने आया है।
डायरेक्टर ने की लोगों से अपील
विज्ञापन
‘किंग’ फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर एक खास बयान जारी कर फैंस से अपील की है कि शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म से जुड़ा कोई भी लीक्ड फोटो या वीडियो शेयर न करें। बयान में कहा गया कि पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि दर्शकों को बेहतरीन सिनेमैटिक अनुभव दिया जा सके।
सरप्राइज का इंतजार करें
शुक्रवार को जारी इस मैसेज में उन्होंने लिखा- ‘सभी फैंस से अनुरोध है कि ‘किंग’ के सेट से जुड़ा कोई भी लीक्ड मल्टीमीडिया पोस्ट या शेयर न करें। टीम लगातार काम कर रही है ताकि सभी को बेहतरीन अनुभव मिल सके। आइए, बड़े पर्दे पर सरप्राइज का इंतजार करें और चीजों को उसी तरह सामने आने दें, जैसा ‘किंग’ की टीम चाहती है। आपके प्यार, सपोर्ट और सहयोग के लिए धन्यवाद।’
किंग फिल्म के बारे में
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा ‘किंग’ फिल्म में सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसे रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। मूवी 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।