शूजित सरकार जल्द ही वरुण धवन को लेकर एक अलग किस्म की फिल्म बना रहे हैं। ये वैसे तो लव स्टोरी होगी लेकिन शूजित का कहना है कि ये प्यार की कोई आम कहानी नहीं होगी।
हिंदुस्तान टाइम्स से शूजित सरकार ने कहा, 'ये अपने आप में अलग फिल्म है। इसकी तैयारी हमनें 'पीकू' के बाद ही शुरू कर दी थी जब अखबार में एक आर्टिकल देख कर हमे आइडिया आया था।' वहीं वरुण धवन ने कहा, 'मैं काफी एक्साइटेड हूं। शूजित के बारे में सबसे खास बात ये है कि वो अपने काम को लेकर काफी क्लीयर रहते हैं। ये फिल्म मेरी पिछली फिल्मों से काफी अलग है।'
I have been an ardent fan of Shoojit da's work and have always wanted to work with him. The film is titled October. Soojit da Ronnie and Juhi have always made good cinema Im very lucky to get a chance to work with them.
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Jul 24, 2017 at 8:04pm PDT
वरुण धवन की इस फिल्म का नाम 'अक्टूबर' रखा गया है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम अभी उजागर नहीं किया गया है। वरुण फिलहाल अपनी फिल्म 'जुड़वा 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके बाद वो अनुष्का शर्मा के साथ यशराज की फिल्म 'सूई-धागा' की शूटिंग शुरू करेंगे।