सुपरहिट और चर्चित फिल्म शोले के हिट डायलॉग आपको याद ही होंगे। कभी आपने यह सोचा है कि अगर इन डायलॉग का अनुवाद संस्कृत में किया जाए तो कैसा रहेगा?
अमिताभ बच्चन ने अपनी फेसबुक वाल पर हिंदी के इन डायलॉग का संस्कृत अनुवाद डाला है। ये डायलॉग सुनने में बेहद ही रोचक लग रहे हैं। ये रहे हिंदी के डायलॉग का संस्कृत में अनुवाद।
हिंदीः बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना।
संस्कृतः हे बसन्ति एतेषां श्वानानाम् पुरत: मा नृत्य।
हिंदीः अरे ओ सांबा, कितना इनाम रखे हैं सरकार हम पर?
संस्कृतः हे साम्बा, सर्वकारेण कति पारितोषिकानि अस्माकं कृते उद्घोषितानि?
हिंदीः चल धन्नो आज तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है।
संस्कृतः धन्नो, (चलतु वा) धावतु अद्य तव बसन्त्य: लज्जाया: प्रश्न: अस्ति।
हिंदीः जो डर गया समझो मर गया।
संस्कृतः य भीत: भवेत् स: मृत: एव मन्य।
हिंदीः आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ और बाकी हमारे पीछे आओ
संस्कृतः केचन पुरुषा:अत्र गच्छन्तु केचन पुरुषा: तत्र गच्छन्तु शेषा:पुरुषा:मया सह आगच्छतु