फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिमरन' के डायरेक्टर को कंगना ने सुनाई थी खरी-खोटी कहा था, बिना रीढ़ का...

Thu, 14 Sep 2017 12:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
कंगना
विज्ञापन
कंगना रनौत और  विवाद एक दूसरे का साथ छोड़ने को फिलहाल तैयार नहीं नजर आ रहे हैं। ताजा विवाद अब 'सिमरन' की एक्टर, हंसल मेहता और लेखक अपूर्व असरानी के बीच हुए कन्वर्सेशन को लेकर सामने आया है।
विज्ञापन


दरअसल लेखन के क्रेडिट को लेकर कंगना और हंसल मेहता के बीच गरमा-गरमी हुई थी। ये तो सबको पता है लेकिन ये कम ही लोगों को पता होगा कि कंगना ने इस चैट के दौरान डायरेक्टर हंसल मेहता को रीढ़विहीन और क्लूलेस यानि बेहद कम जानकार कहा।  
 

 

kangana ranaut
कंगना रनौत और सिमरन फिल्म के डायरेक्टर के बीच विवाद शूटिंग के दौरान ही हो गया था। विवाद इतना बढ़ा था कि हंसल मेहता ने सेट पर आना भी छोड़ दिया था। 
कंगना ने अपूर्व असरानी को लिखा था कि, ' मैंने एक बिना रीढ़ वाले और क्लूलेश डायरेक्टर के साथ काम किया।

मैंने उसकी स्वार्थी टीम के साथ काम किया...कंगना ने आगे कहा हंसल मेहता मुझे हमेशा फेमिनस्ट कहकर मेरा उत्साहवर्धन करते थे.. फिर क्या हुआ ऐसे फेमिनस्ट डायरेक्टर का। 
विज्ञापन

kangana ranaut
फिल्म के प्रमोशन के दौरान हंसल मेहता और कंगना के बीच बीच आई खटास कभी सामने नहीं आई। हाल ही में हंसल मेहता ने कहा था, 'कंगना बेमिसाल एक्टर हैं। मैं उनकी नेतृत्व की क्षमता को सराहता हूं।

कंगना एक ऐसी एक्टर हैं जो अपना 100 फीसदी देती हैं। वो अपने कैरेक्टर में डूबकर उसे रीयल बना देती हैं। और मैं एक डायरेक्टर होने के नाते उनके टैलेंट को मैनेज करता हूं। मैं किसी को स्किल्स सिखा नहीं सकता, मैं उसके टैलेंट का अच्छे से अच्छा उपयोग कर सकता हूं। ये मेरा काम करने का तरीका है।'  'पिंकविला' ने एक लीडिंग वेबसाइट के हवाले से ये रिपोर्ट लिखी है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें