फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह हीरोइन 'सिर्फ वयस्कों के लिए' है क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'बीए पास' में एक कामुक स्त्री की बिंदास भूमिका करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शुक्ला इस बात से परेशान और निराश हैं कि उनके पास डरावनी और वयस्क फिल्मों के प्रस्तावों की भरमार हो गई है. उनका कहना है कि परिदृश्य जल्द ही बदलने वाला है । फिल्म 'चक दे! इंडिया' में नजर आईं शिल्पा ने फिल्म 'बीए पास' में पुरुष वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने वाली एक बिंदास महिला की भूमिका निभाई थी ।
विज्ञापन

Trending Videos

सिर्फ ऐसे प्रस्ताव ही क्यों?

​​​ शिल्पा कहती हैं कि एक अभिनेता को हर तरह के किरदार मिलते हैं, जिनमें से अपने लिए भूमिकाएं चुनना पड़ा है. शिल्पा ने माना कि फिल्म 'बीए पास' करने के बाद उनके पास इसी तरह की भूमिकाओं के प्रस्ताव ज्यादा आने लगे हैं ​।
​
​​शिल्पा ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म 'बीए पास' के प्रदर्शित होने के बाद मैं इस बात से परेशान थी कि ऐसी ही भूमिकाएं मुझे क्यों मिल रही हैं ​।​
विज्ञापन

आज तक याद है बीए पास

​​" शिल्पा अभिनीत 'बीए पास' अगस्त 2013 में प्रदर्शित हुई थी, जिसके निर्देशक अजय बहल थे​।​ लद्दाख फिल्म फेस्टीवल में शिरकत करने पहुंची शिल्पा ने बताया कि इस समय वह सुजॉय घोष की एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और हाल ही में प्रकाश झा की फिल्म की शूटिंग पूरी की है ।​ इसके अलावा अभिनेत्री दीप्ति नवल के साथ भी शिल्पा ने एक फिल्म साइन की है.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें