फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shirodkar: शिल्पा शिरोडकर ने शेयर की पति के साथ तस्वीरें, शादी की 25वीं सालगिरह पर लिखा भावुक नोट

Wed, 09 Jul 2025 05:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

25th Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी 25वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है। 
विज्ञापन
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्राम@shilpashirodkar73
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिल्पा शिरोडकर ने 2000 में बैंकर अपरेश रंजीत से विवाह किया था। आज शिल्पा ने शादी के 25 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पति के साथ शानदार तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक नोट भी लिखा।
विज्ञापन

शिल्पा शिरोडकर का पोस्ट
शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर पति अपरेश रंजीत के साथ दो शानदार तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'हर अच्छे-बुरे, हर शांत और हर तूफान में, मैं 25 साल बाद भी तुम्हें ही चुनूंगी, इस सफल महिला के पीछे जो इंसान है, उसे 25वीं सालगिरह मुबारक! मैं तुम्हें पहले से कहीं ज्यादा प्यार और सम्मान देती हूं। वैसे, तस्वीर 2 में साफ लिखा है, "तुम्हारी पत्नी हमेशा सही होती है।"

विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस ने भी दी शुभकामनाएं
शिल्पा की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने जमकर कमेंट किया है। इन लाजवाब तस्वीरों पर गौहर खान ने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक हो, भगवान आपका भला करे', करण वीर मेहरा ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वनिता ओमंग कुमार ने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक'। एक फैन ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी शिल्पा मैम', एक फैन ने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक', एक और फैन ने लिखा, 'हे भगवान, आप लोगों से प्यार करता हूं। 25वीं सालगिरह मुबारक। जल्द ही मिलते हैं।', एक और फैन ने लिखा,'प्यारे जोड़े को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं'

यह भी पढ़ें: 100 Years of Guru Dutt: गुरु दत्त के 100वें जन्मदिन का जश्न, IFFM 2025 करेगा भारत में विशेष फिल्म स्क्रीनिंग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें