शिल्पा का पोस्ट
शिल्पा ने आज इंस्टाग्राम पर अपना और अपनी मां के साथ एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शिल्पा अपनी मां के साथ मिट्टी के बर्तन बनाती नजर आ रही हैं। इस शानदार वीडियो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ' हमारे हाथों में मिट्टी, हमारे दिलों में खुशी, माताओं के साथ मिट्टी के बर्तन बनाने की डेट, सोचा था क्या, क्या बन गया।'
शिल्पा का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'केडी - द डेविल' में नजर आएंगी, जिसमें उनका फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है। शिल्पा की यह फिल्म 1970 के दशक की कहानी पर आधारित एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
यह भी पढ़ें: Vishwambara: चिरंजीवी की 'विश्वम्भरा' के लिए फैंस को करना होगा इंतजार, निर्देशक वशिष्ठ ने बताया देरी का कारण..