शिल्पा का वीडियो
रविवार को अपने चीट डे पर शिल्पा ने एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। इसमें वह स्वादिष्ट समोसे खाती दिख रही हैं। इसके साथ ही अलग-अलग तरह की चटनी और जलेबी भी खाती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
क्या है त्रिमुखी फल का राज?
इस वीडियो के बैकग्राउंड में मजाकिया आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें समोसे को 'त्रिमुखी फल' कहा जा रहा है। आवाज में कहा गया, 'यह फल पूरे साल मिलता है और दिन में कभी भी खाया जा सकता है। इसे खाने वाले को तीनों लोकों में सुख मिलता है। और इसे खिलाने वाले को तीनों लोकों में जीत मिलती है। समोसे को इमली की मीठी चटनी, हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ खा सकते हैं। और अगर जलेबी के साथ खाओगे तो तीनों लोकों में ताकत मिलेगी।'
शिल्पा ने लिखा नोट
शिल्पा शेट्टी ने इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा, 'जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक मैं कहूंगी 'एक और खालू?' शिल्पा के इस वीडियो पर उनके फैंस ने लाल दिल वाले और फायर इमोजी बनाए हैं। शिल्पा अभिनेता संजय दत्त के साथ फिल्म 'केडी द डेविल' में नजर आएंगी।