फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर दिखाया शाही ठाठ, लुक के साथ-साथ कैप्शन पर भी आया फैंस का दिल

Wed, 03 Aug 2022 01:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह रेड कलर की साड़ी में शाही लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इसके साथ बेहद शानदार कैप्शन लिखा है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी शानदार तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में एक बार फिर शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें उनका लुक तो शानदार लग ही रहा है, साथ ही कैप्शन भी कमाल का है। हर कोई अभिनेत्री के लुक के साथ-साथ इस कैप्शन की तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन

साड़ी में दिखा रॉयल अंदाज
बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा की है। इसमें वह रेड कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उनका अंदाज शाही लग रहा है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपनी दो तस्वीरों को जोड़कर एक वीडियो बनाया है। हर तस्वीर में उनका अंदाज निराला है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं।

खुद को कहा बॉस लेडी
शिल्पा शेट्टी का साड़ी लुक कमाल का लग रहा है। इसके साथ उनका मेकअप भी लाजवाब है। उन्होंने शाही ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंपलीट किया है। वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है, मानों शिल्पा किसी महल की सीढ़ियों पर बैठी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा है। शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, 'उसने क्राउन की परवाह नहीं की। उसने हमेशा तलवार को प्राथमिकता दी।' इसके साथ शिल्पा ने हार्ट इमोजी और एक स्माइली पोस्ट किया है। शिल्पा शेट्टी ने हैशटैग के साथ खुद को बॉस लेडी भी कहा है।
विज्ञापन

फैंस ने की दिल खोलकर तारीफ
शिल्पा शेट्टी की इस तस्वीर की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ-साथ वे उनके कैप्शन पर भी फिदा हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'मैम मैं आपका बड़ा फैन हूं, दिल से।', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका रॉयल लुक कमाल का है।' बता दें कि शिल्पा की यह तस्वीरें एक इवेंट के दौरान की हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें