फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: त्रिपुरासुंदरी शक्तिपीठ में शिल्पा शेट्टी ने किए देवी मां के दर्शन, लिया आशीर्वाद

Fri, 17 Apr 2026 11:49 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tripurasundari Shaktipeeth: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों आध्यात्मिक यात्रा पर निकली हुई हैं। उन्होंने त्रिपुरा में स्थित पवित्र त्रिपुरासुंदरी शक्तिपीठ मंदिर के दर्शन किए।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों त्रिपुरा में हैं। उन्होंने त्रिपुरा में स्थित प्रसिद्ध त्रिपुरासुंदरी शक्तिपीठ मंदिर के दर्शन कर मां का आशीर्वाद लिया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो खुद शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं।

विज्ञापन

शिल्पा का पोस्ट
शिल्पा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मंदिर से अपनी तस्वीरें और वीडियो शयर किए हैं। इनमें शिल्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करती हुई दिखाई दे रही हैं। शिल्पा की इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर फैंस बेहद खुश हैं। एक वीडियो में शिल्पा देवी त्रिपुरासुंदरी की मूर्ति के सामने पूजा करती नजर आ रही हैं। एक वीडियो में मंदिर के गर्भगृह की सुंदर झलक भी दिखाई गई है।

एक तस्वीर में शिल्पा अपनी दो दोस्तों के साथ खड़ी हैं। तीनों ने खूबसूरत पारंपरिक साड़ियां पहनी हुई थीं। शिल्पा ने चमकीले गुलाबी रंग की सुनहरे काम वाली साड़ी पहनी हुई है, जिसमें हल्के गहने और बिंदी लगाई हुई थी। वह मंदिर के पास पोज देती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

'केडी द डेविल' में नजर आएंगी शिल्पा
ध्रुवा सरजा और संजय दत्त अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केडी द डेविल' 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में बड़े पैमाने पर पैन-इंडिया रिलीज होगी। इसमें शिल्पा शेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Irrfan Khan: बाबिल ने किया इरफान खान को याद, बताया कैसे पिता ने कैंसर से जूझते हुए कि मां सुतापा की देखभाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें