फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan: बाबिल ने किया इरफान खान को याद, बताया कैसे पिता ने कैंसर से जूझते हुए की मां सुतापा की देखभाल

Fri, 17 Apr 2026 11:20 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Babil Remembers Father Irrfan Khan: बाबिल खान ने अपने दिवंगत पिता इरफान खान को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में पिता और मां दोनों की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
इरफान खान और सुतापा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इरफान खान के बेटे बाबिल खान अक्सर अपने दिवंगत पिता की पुरानी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें इरफान खान अपनी पत्नी सुतापा की देखभाल करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बाबिल खान - इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बाबिल खान ने शेयर की खास तस्वीरें
बाबिल खान ने अपने पिता और मां दोनों की खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। बाबिल ने इस पोस्ट में बताया कि उनके पिता इरफान जब कैंसर से लड़ रहे थे, उस समय उनकी देखभाल करते-करते सुतापा के पैरों में छाले पड़ गए थे। बाबिल ने बताया कि उनके पिता इरफान खान इतने प्यार से उनकी मां की देखभाल करते थे कि वे अपने सिर पर फोन बांध लेते थे। फोन की रोशनी में वे धीरे-धीरे सुतापा के पैरों की मालिश करते थे। 
 

इरफान खान और सुतापा - फोटो : इंस्टाग्राम
बाबिल खान का पोस्ट
इन तस्वीरों में इरफान खान सोफे पर बैठे हैं और उनके सिर पर कपड़े से फोन बंधा हुआ है। सुतापा के पैर तकिये पर रखे हैं और इरफान उन्हें आराम से मालिश कर रहे हैं। बाबिल खान ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'बाबा के कैंसर के सबसे मुश्किल समय में, मम्मी की देखभाल करते-करते उनके पैरों में छाले हो जाते थे।'

बाबिल ने आगे लिखा, 'दोनों ही अपनी कठोर परतों को हटाकर प्यार की नरम त्वचा की ओर बढ़ रहे थे।' बाबिल की इस पोस्ट पर सुतापा ने भी कमेंट किया और अपने बेटे बाबिल खान के लिए प्यार जताया। नेटिजन्स ने भी इस पोस्ट को बहुत पसंद किया। कई लोगों ने लिखा कि उन्हें भी इरफान खान की बहुत याद आती है।
विज्ञापन

इरफान और बाबिल खान
इरफान खान को मार्च 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर पता चला था। 29 अप्रैल 2020 को इस बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया था। बाबिल खान ने फिल्मों में कैमरा असिस्टेंट के रूप में शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने ‘काला’, ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ और ‘द रेलवे मेन’ जैसी फिल्म और वेब सीरीज में काम किया है।

यह भी पढ़ें: टाइम की लिस्ट में शामिल हुए रणबीर को प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा ने दी बधाई, बोले- 'तुम्हारे पिता से तुम तक...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें