फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2025: शिल्पा शेट्टी से लेकर प्रीति जिंटा तक, इन सितारों ने फैंस को दी नए साल की बधाई

Wed, 01 Jan 2025 09:32 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर नए साल की बधाई देते हुए तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को फैंस ने भी पसंद किया है। साथ ही नए साल की बधाई दी है।
विज्ञापन
सितारों ने साझा की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं। ऐसे में कुछ बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर नए साल के जश्न के साथ नए साल की बधाई दी है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने दी नए साल की बधाई
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो साझा किया है। इसमें वे कह रहे हैं हैलो फ्रेंड्स, हैप्पी न्यू ईयर टू यू, अपना ध्यान रखें। खुश रहें। धर्मेंद्र के इस वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया है।
 

शिल्पा ने शेयर किया क्रेजी वीडियो
शिल्पा ने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाया है। इसमें वे मस्ती करती नजर आ रही हैं। पोस्ट पर उन्होंने लिखा- 'सबके साथ और खुश' यही है न्यू ईयर। आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं।
 

प्रीति जिंटा ने दी नए साल की बधाई
प्रीति जिंटा ने अपने पति के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने पोस्ट पर लिखा- साल 2025 में साथ जाते हुए। आप सभी को न्यू ईयर की शुभकामनाएं।
 

काजोल ने साझा की तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने भी सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ नए साल की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें अजय देवगन और उनके बेटे के साथ मां भी नजर आ रही हैं।
 

नीतू कपूर ने मनाया नए साल का जश्न
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाया है। उन्होंने परिवार के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं।
 

परिणीति चोपड़ा ने दी नए साल की शुभकामनाएं
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। वे पति राघव के साथ आग का मजा लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा- हमारी तरफ से प्यार भरी शुभकामनाएं।
 

अनन्या पांडे ने साझा की तस्वीरें
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। अनन्या की तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया है।
 
विज्ञापन

सोनाक्षी जहीर ने दी नए साल की बधाई
सोनाक्षी सिन्हा ने बेहद रोमांटिक अंदाज में जहीर इकबाल के साथ फैंस को नए साल की बधाई दी है। सोनाक्षी के वीडियो में आतिशबाजी होती नजर आ रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें