मैथियास बो ने साझा की तस्वीर
अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ मैथियास बो ने एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है। कपल ने आधिकारिक रूप से शादी के कागजों पर हस्ताक्षर किया है। बैडमिंटन प्लेयर ने लिखा, साल 2024 अपने अंत में आ गया है। ये मेरे लिए बहुत खास साल रहा है। मेरी गर्लफ्रैंड मेरी पत्नी बन गई, मेरा परिवार बढ़ गया। मैंने सभी को अपने परिवार और दोस्तों के प्यार के साथ नए साल की शुभकामनाएं देता हूं।
तापसी पन्नू और मैथियास बो
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
पिछले साल दिसंबर में की थी शादी
तापसी पन्नू की शादी की खबरें इस साल मार्च में खूब छाईं। मगर हाल ही में एक मीडिया बातचीत में तापसी ने खुलासा किया कि उनकी शादी इस साल मार्च में नहीं, बल्कि बीते साल यानी 2023 में दिसंबर में ही हो गई थी। तापसी पन्नू का कहना है कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली और वे दोनों जल्द ही अपनी शादी की सालगिरह भी मना चुके हैं।
Manthan: दूरदर्शन पर इस दिन प्रसारित होगा 'मंथन' का रिस्टोर संस्करण, श्याम बेनेगल को दी जाएगी श्रद्धांजलि
इन फिल्मों में नजर आईं अभिनेत्री
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू फिर आई हसीन दिलरुबा में नजर आईं। उनके साथ प्रतीक गांधी और प्रतीक बब्बर भी नजर आए। तापसी को इससे पहले खेल खेल में और डंकी फिल्म में देखा गया।