फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty-Raj Kundra: शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने साइन की एक साथ तीन फिल्में? इस खास दिन पर होगी घोषणा

Tue, 07 Jan 2025 05:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने कथित तौर पर एक साथ तीन फिल्मों को साइन किया हैं। यह सभी फिल्में एक ही भाषा में रिलीज होंगी। जानिए पूरी डिटेल.... 
 
विज्ञापन
पत्नी शिल्पा के साथ राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@onlyrajkundra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडरट्रायल (यूटी69) से अभिनय की शुरुआत करने वाले व्यवसायी राज कुंद्रा ने कथित तौर पर तीन फिल्मों को साइन कर लिया है। शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज इन सभी फिल्मों को एक ही भाषा में लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 

राज ने एक साथ की तीन फिल्में साइन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज कुंद्रा ने कथित तौर पर डीबी डिजिटेनमेंट के साथ तीन फिल्मों को साइन कर लिया है। ये सभी फिल्में पंजाबी भाषा में होंगी। राज इन तीनों फिल्मों में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। राज ने कहा कि वे अपने पंजाबी समुदाय के लिए कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो वाकई मनोरंजक हो।

कैसी होंगी ये तीनों फिल्में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये तीनों ही फिल्में पारिवारिक शैली की होंगी, जिनमें इंटेंस ड्रामा, एक्शन से लेकर हल्की-फुल्की कॉमेडी तक शामिल हैं। फिल्मों के बारे में राज ने कहा, "हां, कुछ रोमांचक होने वाला है, मैं अपने पंजाबी समुदाय के लिए कुछ वाकई मनोरंजक करना चाहता हूं। मैं अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन मैं वादा करता हूं कि यह इंतजार के लायक होगा।"

इस खास अवसर पर होगी फिल्म की घोषणा
कथित तौर पर राज कुंद्रा के तीन प्रोजेक्ट में से पहले की घोषणा 13 जनवरी को लोहड़ी के शुभ अवसर पर की जाएगी। राज कुंद्रा वैसे एक व्यवसायी हैं, लेकिन अब वह अपने पंजाबी प्रशंसकों के लिए कुछ खास करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने इन तीन पंजाबी फिल्मों को साइन किया है। राज कुंद्रा ने 2009 में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शादी की थी।
Nithiin: नितिन ने पत्नी शालिनी कंडुकुरी के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा खास नोट
 
विज्ञापन

कब हुई थी शिल्पा शेट्टी से राज कुंद्रा की शादी
इस जोड़े ने 2012 में अपने पहले बच्चे बेटे वियान का स्वागत किया। इसके बाद दोनों को 2020 में सरोगेसी के जरिए समीक्षा नाम की एक बेटी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें