फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बोले- तीन साल से न्याय मांग रहा, पहले चुप था पर परिवार पर आई तो..

Tue, 17 Dec 2024 09:51 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में राज कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि वो तीन साल से लड़ रहे हैं और अब उन्हें न्याय चाहिए। पढ़िए राज कुंद्रा ने इस इंटरव्यू में क्या कहा...

 
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Latest Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा बीते तीन साल से अलग-अलग मामलों में कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। उनके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा अश्लील कंटेंट बनाने और परोसने का भी मामला दर्ज है। हाल ही में कुंद्रा ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि वो तीन साल से लड़ रहे हैं और अब उन्हें न्याय चाहिए। पढ़िए राज कुंद्रा ने इस इंटरव्यू में क्या कहा...

विज्ञापन

परिवार पर आंच बर्दाश्त नहीं!

मामले को लेकर राज कुंद्रा ने कहा, 'तीन साल से इस मामले को लेकर इतने बातें हो रही हैं। मैं मामले में कुछ और कहता था, जबकि मीडिया कुछ और ही मुद्दा उठाती थी। पर कभी कभी लगता था कि चुप रहना ही ठीक है। लेकिन जब बात परिवार पर आती है और उन्हें बीच में लाया जाता है, तो बोलना जरूरी हो जाता है।'

केस को नतीजे तक पहुंचाया जाए- राज कुंद्रा

राज कुंद्रा ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'वो कहते हैं कि, वो चुप रहते हैं तो लोग गलत समझ लेते हैं। उन्होंने लगता है कि अगर ये चुप है तो इस मामले में कुछ सच्चाई है। पर ऐसा है नहीं और कोर्ट में लड़ रहे हैं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। पिछले तीन साल से जो 13 लोग चार्जशीट पर हैं, उनमें से मैं एक अकेला हूं, जो बोल रहा हूं कि केस को नतीजे तक पहुंचाया जाए। गलती है तो चार्ज और नहीं है तो मामला खत्म होना चाहिए।'



Pushpa 2 BO Collection: दूसरे हफ्ते में ही लड़खड़ा गया पुष्प राज, सेकेंड मंडे टेस्ट में 64 फीसदी गिरा कलेक्शन

जेल में बिताए 63 दिन का दर्द किया बयां

राज कुंद्रा ने तीन साल से लड़ रहे इस केस पर अपना दर्द बयां कियां और जेल में बिताए गए दिनों को याद कर कहा, '63 दिन रखने के बाद बेल मिलना मुश्किल है, अगर इस मामले में थोड़ी भी सच्चाई होती तो। वो मुश्किल वक्त था, पर मैंने कुछ गलत नहीं किया मैं ये केस जीतूंगा। पर वो रिस्पेक्ट कभी वापस नहीं मिलेगी, जो 63 दिनों में हम ने खो दी है।'

Sonakshi Sinha: मुकेश खन्ना ने उठाए परवरिश पर सवाल तो भड़क उठीं सोनाक्षी सिन्हा, पोस्ट कर दिया करारा जवाब
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 

अश्लील वीडियो के निर्माण और प्रसारण मामले में राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कुंद्रा ने 63 दिन जेल में बिताए थे। वहीं, बीते महीने की 29 तारीख को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अश्लील कंटेंट से जुड़े एक मामले में राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के घर और दफ्तर में फिर से छापेमारी की। राज को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें