निर्माताओं की हुई परेशानी
साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ताना' में अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा और जीनत अमान अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन जहां समय पर पहुंच जाते, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा अपनी आदत के मुताबिक लेट पहुंचते। उनकी इस आदत से फिल्म के निर्माता भी झल्ला गए और उन्हें शूटिंग के दौरान कई दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। शर्मिला टैगोर ने शॉटगन की इस आदत को लेकर कहा कि वे जैविक रूप से ही समय के पाबंद नहीं हैं। अभिनेत्री ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में ये खुलासा किया।
Pushpa 2 BO Collection: दूसरे हफ्ते में ही लड़खड़ा गया पुष्प राज, सेकेंड मंडे टेस्ट में 64 फीसदी गिरा कलेक्शन
अमिताभ बच्चन जाते, तब शत्रुघ्न सिन्हा सेट पर आते
शर्मिला टैगोर ने कहा, 'शत्रुघ्न सिन्हा बायोलॉजिकल रूप से समय पर आने में असमर्थ हैं। 'दोस्ताना' की शूटिंग के दौरान वे बहुत देर से आते थे'। अभिनेत्री ने आगे कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी शादी तक में देर से पहुंचे थे। फिल्म 'दोस्ताना' की शूटिंग के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा की देर से आने की आदत समय के पाबंद अमिताभ बच्चन से टकराती थी। उन्होंने ने बताया कि ‘दोस्ताना’ की शूटिंग के लिए सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे का शेड्यूल होता था। अमिताभ बच्चन ठीक दो बजे सेट से जाते थे, तो शत्रुघ्न सिन्हा की गाड़ी अंदर आती थी।
Sky Force: स्काई फोर्स के सेट से शेयर हुईं BTS तस्वीरें, देखिए कौन है यह खूबसूरत अभिनेत्री
शॉटगन की आदत की वजह से झड़ गए निर्माता के बाल
शर्मिला टैगोर ने आगे कहा कि दोनों कलाकारों की टाइमिंग अलग-अलग होने के चलते जीनत अमान ने भी अपना शेड्यूल उसके हिसाब से ही सेट कराया। शर्मिला टैगोर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शूटिंग में आई इन सब दिक्कतों के कारण 'दोस्ताना' के निर्माता राज खोसला इतने परेशान हो गए कि उनके बाल झड़ गए। फिल्म में एक फ्रेम में सितारों को दिखाने के लिए तब बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया।