फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी मामले में शिल्पा और राज कुंद्रा को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, विदेश यात्रा करनी पड़ी रद्द

Thu, 16 Oct 2025 04:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shetty Raj Kundra 60 Crore Fraud case: शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले को लेकर वह चर्चा में हैं। यह मामला कोर्ट में हैं। इस केस में अब नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को 60 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले की चल रही जांच के बीच बाहर जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। ऐसे में एक्ट्रेस को अपनी विदेश यात्रा रद्द करनी पड़ी है। 

विज्ञापन


विदेश यात्रा की योजना को आगे नहीं बढ़ाएंगी शिल्पा शेट्टी 
एएनआई की खबर के अनुसार गुरुवार को शेट्टी के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि शिल्पा शेट्टी विदेश यात्रा की अपनी योजनाओं को आगे नहीं बढाएंगी। बताते चलें कि कोर्ट ने शिल्पा और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (LOC) को अस्थायी रूप से निलंबित करने से इनकार कर दिया था। 

ये खब भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा से जुड़े 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में नया अपडेट, कंपनी के बैंक खातों की हो रही जांच 

क्या है धोखाधड़ी से जुड़ा मामला 
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत शिल्पा और राज के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। इस दंपति ने विदेश यात्रा करने के लिए लुकआउट सर्कुलर को अस्थायी रूप से निलंबित करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि अदालत ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इस कारण शेट्टी ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। बताते चलें कि अगस्त महीने में शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एक व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें