एनएमएससीसी इवेंट के दौरान गीगी हदीद को गोद में उठाने पर वरुण धवन को सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं इस घटना में श्यामक डावक ने वरुण का सपोर्ट करते हुए मामले की सचाई बताई है।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्टर ने हाल ही में मुंबई में हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में शिरकर की थी। इस इवेंट में वरुण के साथ-साथ बी टाउन सेलेब्स लेकर हॉलीवुड तक के जाने-माने स्टार्स शामिल रहें। इस इवेंट में शाहरुख खान, रणवीर सिंह और वरुण धवन ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने वाली फिल्म 'पठान' के पॉपुलर सॉग ‘झूमे जो पठान’ पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दीथी।
विज्ञापन
वरुण धवन
- फोटो : social media
इस बीच इवेंट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर अमेरिकी मॉडल गीगी हदीद को अपनी गोद में उठाए हुए दिखाई दे रहे हैं। बस इतना ही नहीं वह गीगी को चारों ओर घुमाते हुए उनके गालों पर किस भी कर रहे हैं, जिसे बाद सोशल मीडिया पर नेटिजंस ने वरुण की क्लास लगा दी है।
गिगी हदीद को गोद में उठाकर डांस करते हुए वरुण धवन
- फोटो : Social media
एक्टर की इस हरकत के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि गीगी इसके लिए तैयार नहीं थी। वहीं, इस बीच इस पूरे मामले पर उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए यह बताया था कि जो कुछ भी हुआ था उससे वह खुश थीं। अब इस मामले में वरुण को कोरियोग्राफर श्यामक डावर का सपोर्ट मिला है।
वरुण धवन
- फोटो : social media
श्यामक डावर ने एनएमएसीसी इवेंट के लिए सभी एक्ट्स को डायरेक्ट किया था। एक मीडिया संस्थान के रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पूरी घटना को लेकर कहा है कि वरुण ने मुझे बताया कि गीगी ने उनसे कहा, जब तुम स्टेज पर जा रहे होगे तो मुझे ऊपर उठाना, जिस पर उन्होंने हामी भर दी थी। इसलिए उसने उसे उठा लिया, यह गीगी का आइडिया था और सब कुछ प्री-प्लान था।
श्यामक ने आगे कहा कि यह गीगी ने वरुण को ऐसा करने के लिए कहा था। कोरियोग्राफर कहते हैं कि वह उस मोमेंट को मिले रिएक्शन से हैरान थे। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास नहीं कर पा रहा था कि वह इसे कितना पसंद करते हैं। इवेंट के होस्ट मुकेश अंबानी की आंखों में आंसू थे और उनकी पत्नी नीता उन्हें वाइप कर रही थीं।