बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में गंगूबाई काठियावाड़ी की ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें आलिया के दमदार डायलॉग और अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया। अभी फिल्म के ट्रेलर का खुमार उतरा नहीं था कि मेकर्स ने 'ढोलिड़ा' गाने का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया। आलिया भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। अब आलिया 'ढोलिड़ा' गाने का भी जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस समय सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें आलिया भट्ट एक्टर रणवीर सिंह समेत सोशल मीडिया स्टार्स के साथ 'ढोलीडा' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रहीं हैं।