सेक्सी हीरोइन शर्लिन चोपड़ा कि कोई भी फिल्म अभी तक कोई बड़ा करिश्मा भले ही नहीं कर पाई हो पर अपनी बोल्डनेस से इस हसीना का नाम हर किसी को मालूम है।
उनकी फिल्म 'कामसूत्र 3 डी' की चर्चाएं अभी बंद भी नहीं हुई है कि उनके हाथ एक नई फिल्म भी लग गई है। जिस फिल्म में उनका एक नहीं बल्कि डबल रोल है। शर्लिन चोपड़ा भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
वैसे अभी तक शर्लिन केवल अपनी फिल्मों और अपने सनसनीखेज बयानों के कारण सुर्खियां बटोरतीं आई हैं लेकिन इस बार उनके हाथ डबल जैक पॉट लग ही गया है।
बताया जा रहा है कि ये रोल शर्लिन के लिए काफी चैलेंजिंग हो सकता है जो उनकी प्रतिभा को सामने लाने का पूरा काम करेगा।