'किक' के बाद सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई दे सकती है। किक के बाद दोनों के फैंस वैसे भी एक बार फिर दोनों के साथ आने का इंतजार कर रहे हैं।
अब लगता है कि उनका यह इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। गौरतलब है कि जैकलीन और सलमान की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री किक में खूब पसंद की गई थी। 'किक' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।
फिल्म ने सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसके बाद सलमान और जैकलीन की दोस्ती की खबरों ने भी खूब चर्चा बटोरी।
बताया यह जा रहा है कि दोनों करण जौहर की फिल्म मे साथ आने वाले हैं। वैसे करण जौहर की इस फिल्म की कास्ट कई बार बदल चुकी है और यह अभी तक फाइनल नहीं हो सकी है। इस फिल्म में संजय दत्त की भी भूमिका होने की बात कही जा रही है।