फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरो ने कंगना पर उगला जहर, कहा 'कोकीन पीने वाली हीरोइन आज मुंह के बल गिरी'

Tue, 28 Feb 2017 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'रंगून' को मिली मायूसी से बेशक कंगना रनौत और उनके को-स्टार एक्टर दुखी हैं, लेकिन कोई है जो कंगना और उनकी इस फिल्म को फ्लॉप होते देख खुश है। ये शख्स इतना खुश है कि उसने कंगना के खिलाफ जहर उगलते हुए बहुत बड़ी बात बोल दी है।
विज्ञापन


ये हैं एक्टर शेखर सुमन। शेखर कंगना की फिल्म का बुरा हश्र होते देख खुश हैं और इस खुशी में उन्होंने ट्विटर पर कंगना पर ऐसा जहर उगला कि लोग देखते रह गए। शेखर सुमन ने ट्वीट किया, 'कोकीन पीने वाली एक हीरोइन अपने उस स्टारडम का बोझ लेकर चल रही थी जो उसके पास था ही नहीं और देखो किस तरह मुंह के बल जमीन पर आ गिरी है। यह वाकई एक आदर्श न्याय है।'
  One cocained actress was carrying the burden of her non existent stardom.She has fallen flat on her face n how.Guess this is poetic justice. — Shekhar Suman (@shekharsuman7) February 27, 2017
विज्ञापन

शेखर सुमन ने कंगना पर उगला जहर, कह दिया ये सब

शेखर सुमन के ऐसा ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए और शेखर सुमन के साथ साथ उनके बेटे अध्ययन को भी खूब कोसा। कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया कि दूसरों पर कीचड़ उछालने वाले तुम और तुम्हारा सुपरस्टार बेटा कहां है ?
  @shekharsuman7 Hi sir where do you and your super star son @AdhyayanSsuman keep your National awards  ?? — ashish agarwal (@ashishagarwal_) February 27, 2017


इसके बाद शेखर सुमन के बेटे भी मैदान में उतर आए और सोशल मीडिया पर लोगों के साथ खुद ही भिड़ गिए। 
  @ashishagarwal_ @shekharsuman7 beta national award se films nahin chalte ... — adhyayen suman (@AdhyayanSsuman) February 27, 2017

  @AdhyayanSsuman @shekharsuman7 Mere pas h job jo apne mehnat se  hai...I dont believe in putting others down and mock other people failure — ashish agarwal (@ashishagarwal_) February 27, 2017

  @ashishagarwal_ @shekharsuman7 accha beta sirf tu hi mehnat karta hai haan! U r mocking me ! Why? Did I say shit to u ? — adhyayen suman (@AdhyayanSsuman) February 27, 2017

  @ashishagarwal_ beta nobody se baat mat kar apna 9 to 5 job kar. Ja chal nikal abhi — adhyayen suman (@AdhyayanSsuman) February 27, 2017



बता दें कि अध्ययन सुमन और कंगना रनौत का रिश्ता तब खत्म हुआ जब एक पार्टी के दौरान कंगना ने अध्य्यन से कोकीन पीने के लिए कहा। अध्ययन सुमन ने कोकीन लेने से मना कर दिया जिसके बाद कंगना भड़क गईं और अध्ययन से रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद लंबे वक्त तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।
विज्ञापन

इस हीरो ने कंगना पर उगला जहर, कहा 'कोकीन पीने वाली हीरोइन आज मुंह के बल गिरी'

- फोटो : self
हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ कंगना के विवाद के दौरान भी अध्ययन सुमन ने कई खुलासे किए और कंगना पर जादू-टोना करने का आरोप भी लगाया। सिर्फ अध्ययन सुमन ही नहीं उनके पिता शेखर सुमन ने भी कंगना पर खूब इल्जाम लगाए।

लेकिन अब तो शेखर सुमन ने हद ही पार कर दी है। देखना ये होगा कि शेखर सुमन के इस कोकीन कमेंट पर कंगना क्या जवाब देंगी ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें