बॉलीवुड के निर्देशक शेखर कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शेखर ने ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘मासूम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है। शेखर कपूर उन पहले भारतीय फिल्म निर्माताओं में से एक हैं जिन्होंने पश्चिम में अपना पूरा करियर बनाया। हाल ही में, शेखर कपूर ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर बात करते हुए कहा कि अगर आमिर आज मेरे असिस्टेंट होते तो इतने बड़े स्टार कभी नहीं बनते।
आमिर खान बनना चाहते थे शेखर कपूर के असिस्टेंट
अपने हालिया इंटरव्यू में शेखर ने बताया कि आमिर ‘मिस्टर इंडिया’ में मेरे असिस्टेंट बनना चाहते थे और सतीश कौशिक ने उन्हें यह मौका देने से मना कर दिया था। शेखर ने कहा, ‘आमिर मेरा असिस्टेंट बनना चाहता था। मुझे याद नहीं है कि वह कौन सी फिल्म थी,जिसके लिए वह मेरे पास आया था, लेकिन वह मेरा सहायक असिस्टेंट बनना चाहता था। वह आया और सतीश ने उसे मना कर दिया। मुझे याद है कि आमिर टेनिस खेलने के बाद आया था क्योंकि वह शॉर्ट्स और अपने टेनिस रैकेट के साथ आया था।’
Ravi Kishan: नगमा संग अपने अफेयर पर रवि किशन ने वर्षों बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों ने फैलाई थी अफवाह
आमिर अगर असिस्टेंट होते तो आज स्टार नहीं होते
शेखर ने आगे कहा, ‘उस वक्त सतीश ने कहा कि अगर उसे असिस्टेंट बनना है तो वह कार में कैसे आ सकता है, जबकि उस वक्त मेरे पास कार ही नहीं था। यह बात आमिर ने अपने इंटरव्यू में भी बताया है कि असल में वह उधार की कार में आए थे। हालांकि, आज मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उस वक्त सतीश ने आमिर को मना कर दिया। अगर आमिर मेरे असिस्टेंट होते तो इतनी शानदार फिल्में नहीं बनाते, बड़े स्टार नहीं होते।’
Abhishek bachchan: ऐश्वर्या संग बेटी आराध्या की तस्वीर साझा कर फैन ने लिखी यह बात, खबरों में अभिषेक का जवाब
विदेशों में हो रही है पहचान
आपको बता दें कि पिछले दिनों शेखर कपूर ने ‘आरआरआर’ के गाने नाटू-नाटू गाने और फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को ऑस्कर मिलने पर खुशी जताई थी और इसके साथ ही उन्होंने अपनी बात को जोर देकर कहा कि भारत में हम जो करते हैं विदेशों में उसकी पहचान हो रही है।