फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shekhar Kapur: डिस्लेक्सिया से जूझ चुके हैं शेखर कपूर, स्वास्थ्य को लेकर फिल्म निर्माता का चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 09 May 2023 09:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मिस्टर इंडिया' के निर्देशक ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह डिस्लेक्सिया से जूझ चुके हैं।
विज्ञापन
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने 'मासूम', 'मिस्टर इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। अब वह एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। शेखर ने खुलासा करते हुए बताया है कि वह डिस्लेक्सिया जैसी गंभीर समस्या से जूझ चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर का भी सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

शेखर कपूर का खुलासा
शेखर कपूर अक्सर ट्विटर पर फैंस के साथ अपने जीवन का सबक साझा करते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मैं पूरी तरह से डिस्लेक्सिक हूं और अधिक से अधिक कलाकारों, कवियों, संगीतकारों को ढूंढ रहा हूं, जो डिस्लेक्सिया से भी पीड़ित हैं। एआई के साथ मैंने विजुअल मैथमेटिक्स के लिए एक प्यार विकसित किया है, लेकिन स्कूल में मैथ्स से मुझे नफरत थी।

Adipurush: 'आदिपुरुष' का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रभास का राम अवतार छाया, जानकी बनी कृति का दिखा सौम्य रूप

पुराना ट्वीट वायरल
इसी बीच शेखर कपूर का पांच साल पुराना एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में शेखर ने लिखा कि मैं पूरी से डिस्लेक्सिक हूं और तेजी से एडीडी से भी प्रभावित हो रहा हूं। मुझे नहीं पता। भगवान का शुक्र है कि जब मैं बड़ा हो रहा था तो मेरे जैसे बच्चों के लिए कोई स्पेशल स्कूल नहीं थे। वे मेरे भीतर के सारे विद्रोह को मिटा देते। निश्चित रूप से फिर तो न मैं कोई फिल्म बना पता न कोई रचना करना पाता।

Fast And Furious: ‘फिल्म देखो रुपये कमाओ’, इस फिल्म को पूरा देखने पर वेबसाइट देगी पूरे 82 हजार रुपए
विज्ञापन

शेखर कपूर का करियर
भारत और हॉलीवुड में सफल करियर बनाने वाले फिल्म निर्माता ने हाल ही में 16 साल के अंतराल के बाद ब्रिटिश रोमांटिक कॉमेडी 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?' के साथ फीचर फिल्म निर्माण में वापसी की, जिसमें शबाना आजमी, एम्मा थॉम्पसन, लिली जेम्स, शाजाद लतीफ ने अभिनय किया था।

Ponniyin Selvan 2: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार पोन्नियिन सेल्वन 2, इस दिन स्ट्रीम होगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें