शेखर कपूर का पोस्ट
शेखर कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की, यह तस्वीर उनकी फिल्म 'मासूम' के दौरान की है। शेखर ने अपनी फिल्म 'मासूम' के सीक्वल 'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' के बारे में बात करते हुए एक लंबा नोट लिखा, 'वो अच्छे और खुशी भरे दिन, जब मैं 'मासूम' फिल्म बना रहा था। फिल्म बनाना सबके लिए बहुत खुशी की बात थी। वो खुशी आज भी फिल्म में दिखती है, भले ही वो पुरानी हो। इसलिए आज भी, इतने साल बाद, मैं कहीं जाता हूं तो लोग बिना 'मासूम' की बात किए नहीं रहते। ज्यादातर लोग इतने छोटे हैं कि फिल्म आई ही नहीं थी जब वो पैदा हुए। उन्होंने टीवी या यूट्यूब पर देखी है।'
फिल्म 'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' के बारे में
फिल्म 'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' में शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, मनोज बाजपेयी, निथ्या मेनन और कावेरी कपूर नजर आएंगी। कावेरी कपूर निर्देशक शेखर कपूर की बेटी हैं।
यह भी पढ़ें: 'द फैमिली मैन' के सीजन 3 को लेकर आई अहम जानकारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे श्रीकांत तिवारी की कहानी