फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehzada: दिल्ली-पंजाब के बाद बुर्ज खलीफा पर छाया 'शहजादा', सबसे ऊंची इमारत पर चला कार्तिक की फिल्म का वीडियो

Thu, 16 Feb 2023 12:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'शहजादा' की रिलीज की तारीख पास आने के साथ ही इसका प्रमोशन और रफ्तार पकड़ रहा है। इसी का नतीजा है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म का एक प्रमोशनल वीडियो बुर्ज खलीफा पर चलाया गया है।  
विज्ञापन
शहजादा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा के पर्दे पर बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखेर लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले कार्तिक आर्यन सबके चहेते हैं। बीते साल बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 2' और ओटीटी पर 'फ्रेडी' के साथ धमाल मचाने वाले कार्तिक साल 2023 की धमाकेदार शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दरअसल, कॉमिक किरदारों को लेकर छाने वाले कार्तिक कल यानी 17 फरवरी को एक बार फिर कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'शहजादा' लेकर लोगों के बीच आ रहे हैं। ऐसे में अभिनेता अपनी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं और अब उनका प्रमोशन दुबई तक पहुंच गया है। दरअसल, बुर्ज खलीफा पर 'शहजादा' राज करता नजर आने वाला है।

विज्ञापन

Karan Tejaswi: मार्च में करण की दुल्हनिया बनेंगी तेजस्वी! शूटिंग सेट पर भी शादी कर सकते हैं तेजरन

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ-साथ 'शहजादा' की पूरी टीम फिल्म का खूब प्रमोशन कर रही है। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च और लोहड़ी के अवसर पर जालंधर में ट्रेलर इवेंट के साथ देश भर में छा जाने के बाद कार्तिक आर्यन लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इंदौर, आगरा, कच्छ से लेकर क्लब्स में फैंस के साथ थिरकने तक कार्तिक आर्यन फिल्म के लोगों के बीच पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। देश के हर शहर में धमाल मचाने के बाद अब 'शहजादा' की टीम का यह कारवां अब दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर जाकर रुका है। जी हां, बॉलीवुड के 'शहजादा' ने अब बुर्ज खलीफा पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब शुद्ध शाकाहारी पंकज त्रिपाठी को बनना पड़ा 'कसाई', शूटिंग के वक्त हो गई थी हालत खराब
विज्ञापन


'शहजादा' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, मेकर्स दर्शकों को अपनी फैमिली एंटरटेनर फिल्म से बांधे रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि हाल ही में, बॉलीवुड के कार्तिक शहजादा की फिल्म का प्रमोशनल टीजन बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया। 'शहजादा' का यह वीडियो बुर्ज खलीफा पर चलता देख वहां मौजूद सभी लोगों का हुजूम इसे देखने के लिए उमड़ पड़ा था। बता दें, कार्तिक आर्यन ने अपने दुबई टूर की शुरुआत अपने प्रशंसकों से मुलाकात से की थी। 
TMKOC: फाइनली कुंवारे 'पोपटलाल' को मिलेगी दुल्हनिया! जानें शादी और बच्चों के सवाल पर क्या बोलीं रीटा रिपोर्टर 

'शहजादा' की कहानी के बारे में बात करें तो फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की जोड़ी कृति सेनन के साथ बनी है। कार्तिक और कृति के अलावा इसमें मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। आपको बता दें, इस फिल्म से कार्तिक आर्यन निर्माण की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं। 'शहजादा' का निर्माण कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार के साथ अन्य लोगों ने मिलकर किया है। 17 फरवरी, 2023 को रिलीज होने वाली यह फिल्म साउथ की अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म का आधिकारिक रीमेक है।
Raquel Welch Death: गोल्डन ग्लोब विजेता अभिनेत्री रैक्वेल वेल्च का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें