फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krrish 4: 'कृष 4' का निर्देशन करेंगे हॉलीवुड डायरेक्टर? राकेश रोशन ने उठाया राज से पर्दा

Sat, 11 Feb 2023 09:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऋतिक की कृष फ्रैंचाइजी की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। इन फिल्मों का अपना ही एक फैनबेस है। ऋतिक को सुपरहीरो के रूप में देखने का इंतजार फैंस को लंबे समय से है। 
विज्ञापन
राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन का आगामी प्रोजेक्ट 'कृष 4' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नितेश तिवारी की रामायण से खुद को अलग करने के बाद ऋतिक ने अपना पूरा ध्यान कृष 4 पर लगा दिया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि ऋतिक अपने पिता राकेश रोशन के साथ मिलकर पिछले महीने ही फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक कर चुके हैं और इसके लिए एक हॉलीवुड डायरेक्टर की तलाश भी की जा रही है। 

विज्ञापन

DDLJ Re Release: 'अरे यार इतनी मुश्किल से एक्शन हीरो बना...', DDLJ के री-रिलीज पर SRK ने दिया मजेदार रिएक्शन

राकेश रोशन, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड डायरेक्टर बनाएंगे कृष 4?
अब राकेश रोशन का इस पर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने एक मीडिया हाउस को बताया है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। रोशन परिवार के एक करीबी सूत्र ने फिल्म को लेकर अपडेट दिया है। सूत्र के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने अभी तक कृष 4 की पटकथा तय नहीं की है। राकेश और ऋतिक दोनों ने दो विचारों पर ध्यान केंद्रित किया है। लेकिन दोनों में से कोई भी अभी तक क्लाइमैक्स पर नहीं पहुंचा है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से  यह भी बताया गया है कि ऋतिक इस बार सुपरहीरो और सुपरविलेन दोनों की भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्सुक हैं।
Kiara-Sidharth: मुंबई रिसेप्शन के लिए रवाना हुए कियारा-सिद्धार्थ, एथनिक अवतार में बेहद खूबसूरत लगीं अभिनेत्री
 
विज्ञापन

ऋतिक रोशन
विक्रम वेधा में नजर आए थे ऋतिक
बता दें कि ऋतिक की कृष फ्रैंचाइजी की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। इन फिल्मों का अपना ही एक फैनबेस है। ऋतिक को सुपरहीरो के रूप में देखने का इंतजार फैंस को लंबे समय से है। अब तक इन सभी फिल्मों का निर्देशन राकेश रोशन ने किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म विक्रम वेधा में दिखे थे। साउथ में इसी नाम से बनी फिल्म के रीमेक में ऋतिक ग्रे शेड किरदार में थे। फिल्म में उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी।
Sangharsh 2: 'संघर्ष 2' का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, शर्टलेस खेसारी लाल यादव को देख फैंस को याद आए सलमान खान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें