फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill : 'बिल्ली बिल्ली' गाने पर शहनाज ने दिखाई कातिलाना अदाएं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 11 Mar 2023 12:09 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शहनाज ने हाल ही में सलमान की फिल्म का गाना 'बिल्ली बिल्ली' प्रमोट करने के लिए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 13' फेम पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनीं रहती हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिंव रहती हैं। अपने फैंस के लिए वह आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती हैं। शहनाज ने हाल ही में सलमान की फिल्म का गाना 'बिल्ली बिल्ली' प्रमोट करने के लिए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान के इस फिल्म को लेकर उनके फैंस में काफी क्रेज है। इस बीच फिल्म का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली' रिलीज हो गया है।

विज्ञापन


'बिल्ली बिल्ली' पर जमकर किया डांस
इस गाने में सलमान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ जबरजस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की इस जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस गाने को फिल्म की टीम के कई एक्टर और एक्ट्रेस अलग-अलग अंदाज से प्रमोट कर रहे हैं। ऐसे में 'बिल्ली बिल्ली' गाने को प्रमोट करने में शहनाज कहां पीछे रहने वाली हैं। उन्होंने इस गाने को अपने तरीके से प्रमोट किया है। 
 



शहनाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर गाने पर वीडियो बना है। इस वीडियो वह काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। शहनाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सलमान की इस फिल्म का गाना 2 मार्च को रिलीज हुआ था। इससे पहले 'नय्यो लगदा' गाना रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। 
विज्ञापन


24अप्रैल को होगी रिलीज 
बता दे आपको सलमान की फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । सलमान और पूजा के साथ फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, जगपति बाबू अहम किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Hunter Teaser: हंटर का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन से वेब सीरीज में दिखेगा सुनील शेट्टी का एक्शन अवतार

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें