शहनाज गिल अपने शो में सितारों के साथ सवाल जवाब के साथ साथ मस्ती भी करती नजर आती हैं। इस दौरान वह भी अपनी जिंदगी से भी जुड़ी कुछ बातों का खुलासा करती रहती हैं। अभिनेत्री के शो में ब्रह्मकुमारी बीके शिवानी हाल ही में शामिल हुई थीं। कई मुद्दों पर अपनी बात रखने के दौरान ब्रह्मकुमारी ने मांसाहारी भोजन खाने से पड़ने वाले फर्क के बारे में बात की तो अभिनेत्री ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने नॉनवेज खाना शुरू किया, जिसका उन्हें आज तक पछतावा है।