फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ ने अपने सवालों से शहनाज को उलझाया, KKBKKJ के सेट से सामने आया शानदार वीडियो

Fri, 14 Apr 2023 07:39 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

किसी का भाई किसी की जान का एक बीटीएस वीडियो सामने आया है जिसमें शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इन दिनों चर्चओं में है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से बिग बॉग 13 फेम शहनाज गिल बॉलीवुड में कमद रखने जा रही हैं। शहनाज के फैंस भी उन्हें भाईजान के साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। इस बीच शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह को एक्टर्स सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल के साथ नजर आ रही हैं। यह वीडियो किसी का भाई किसी की जान के सेट का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

वीडियो में फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान शहनाज, सिद्धार्थ और राघव मस्ती करते हुए दिखे। जिसमें दिख रहा है कि राघव और सिद्धार्थ शहनाज के साथ एक पेड़ के नीचे हैं और सिद्धार्थ शहनाज से सवाल करते हैं कि ऐसे कौन सा ऐसा कौन सा गेट है जहां से आप एंटर नहीं कर सकते? राघव कहते हैं, 'कोलगेट'। ये सुनकर सिद्धार्थ कहते हैं, 'मैं इनसे पूछ रहा हूं'।

शहनाज गिल - फोटो : insta
इसके बाद सिद्धार्थ शहनाज से सवाल करते हैं कि बताओ ऐसी कौन सी सिटी है जहां पर आप नहीं जा सकते। जिसके जवाब देते हुए शहनाज करती हैं हैदराबाद। यह जवाब गलत होता है। कुछ देर सोचने के बाद शहनाज फिर जवाब देती हैं 'इलेक्ट्रिसिटी'।
विज्ञापन

बता दें कि सलमान खान फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और सलमान खान की जोड़ी होगी। इन दोनों के अलावा फिल्म में वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल और विनाली भटनागर जैसे सितारे भी दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: पलक तिवारी ने बताया कैसी है शाहरुख के बेटे आर्यन की पर्सनालिटी, कहा- उन्हें समझना मुश्किल है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें