फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाज गिल को मिला नया प्यार, कोहली की टीम के इस खिलाड़ी को डेट कर रहीं एक्ट्रेस? वायरल वीडियो ने शुरू की चर्चा

Fri, 15 May 2026 10:44 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shehnaaz Gill Dating Rumours: शहनाज गिल एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। अब शहनाज का नाम आरसीबी के एक क्रिकेटर के साथ जोड़ा जा रहा है। जानिए कोहली की टीम के किस खिलाड़ी पर दिल हारीं शहनाज…
विज्ञापन
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम-@shehnaazgill
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल की जिंदगी में कोई प्यार नहीं आया। लेकिन अब ऐसा लगता है कि शहनाज को अपना नया प्यार मिल गया है। इस बार शहनाज को क्रिकेट की फील्ड से प्यार मिला है। केकेआर और आरसीबी का मैच देखने पहुंचीं शहनाज ने कोहली की टीम यानी आरसीबी को सपोर्ट किया। अब इसी के बाद शहनाज गिल के अफेयर की चर्चाएं भी शुरू हो गईं, जहां उनका नाम आरसीबी के एक दिग्गज खिलाड़ी के साथ जोड़ा जा रहा है। 

ऐसे शुरू हुईं चर्चाएं

विज्ञापन

बीती 13 मई को आईपीएल में आरसीबी और केकेआर के बीच हुए मैच में शहनाज गिल भी नजर आईं। स्टेडियम में पहुंचीं शहनाज के आरसीबी को चीयर करते हुए कई वीडियोज वायरल हैं। खुद शहनाज ने भी स्टेडियम में आरसीबी को चीयर करते हुए अपना वीडियो साझा किया है।
 




इन वीडियोज के सामने आने के बाद से ही शहनाज का नाम आरसीबी के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के साथ जोड़ा जाने लगा। सोशल मीडिया पर शाहनाज और देवदत्त पडिक्कल के डेटिंग की खबरें चर्चाओं में बनी हुई हैं।
विज्ञापन


शहनाज के वीडियो में जो कमेंट्स हैं, उसमें यूजर्स उनकी खुशी के पीछे का कारण खोजने में लगे दिखे। उनका मानना है कि शहनाज किसी आरसीबी प्लेयर को डेट कर रही हैं, इसलिए इस टीम को सपोर्ट कर रही हैं। 
 

 

शहनाज के फैंस ने किया एक्ट्रेस का बचाव
हालांकि, एक ओर जहां सोशल मीडिया पर यूजर्स शहनाज का नाम देवदत्त पडिक्कल से जोड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शहनाज के फैंस उनका बचाव कर रहे हैं और इन्हें अफवाहें बता रहे हैं। शहनाज के फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस सिर्फ टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं।

शहनाज और देवदत्त पडिक्कल के डेटिंग की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। एक यूजर ने कहा कि हर बार किसी सेलिब्रिटी को मैच देखने जाते ही किसी खिलाड़ी से जोड़ देना गलत है। वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘शहनाज आरसीबी की फैन हो सकती हैं। इसका मतलब ये नहीं कि वो देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं।’

Trending Videos
विज्ञापन

शहनाज गिल और देवदत्त पडिक्कल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज-देवदत्त ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
हालांकि, शहनाज और देवदत्त पडिक्कल की ओर से अभी तक डेटिंग की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न तो अभी तक चर्चाओं को अफवाह बताते हुए खारिज किया गया है। वहीं अभी तक शहनाज और देवदत्त को कहीं साथ में भी नहीं देखा गया है। इसलिए शहनाज के डेटिंग की खबरें अभी तक सिर्फ चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें