फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहबाज ने क्यों सुनाई मालती चाहर और तान्या मित्तल को खरी-खोटी? बिग बॉस 19 बन गया जंग का मैदान

Tue, 04 Nov 2025 04:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Episode Update: बिग बॉस 19 में अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर शहबाज का पारा चढ़ गया। वह तान्या मित्तल और मालती चाहर को खरी-खोटी सुनाते दिखे। जानिए, क्यों गुस्सा हुए शहबाज? 
विज्ञापन
बिग बॉस 19 में शहबाज, मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच बहस - फोटो : इंस्टाग्राम@biggbosscolors.tv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड के कुछ प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। शहबाज का पारा इन वीडियो में काफी गर्म नजर आ रहा है। वह मालती चाहर और तान्या मित्तल से बहसबाजी करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


मालती को कहा दोगला
प्रोमो वीडियो में मालती चाहर ने शहबाज को कहा कि वह अमाल का सहारा ले रहा है। इस पर शहबाज ने मालती को दोगला कहा। शहबाज का कहना था कि कम से कम वह किसी के कंधे पर रखकर बंदूक तो नहीं चलता है। दोनों की यह बातचीत धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। अमाल मलिक ने बीच में आकर दोनों को चुप कराना चाहा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।   
 




तान्या के रोने पर उठाया सवाल?    
एक और प्रोमो वीडियो में तान्या मित्तल को भी शहबाज ने काफी कुछ सुनाया। वह कहते हैं, ‘मैं बताता हूं तान्या की सच्चाई। यह हर बात पर रोती है, लोगों को बताना चाहती है कि मैं कितनी अच्छी हूं।’ आगे अशनूर ने भी तान्या पर तंज कसा कि वह सिम्पेथी कार्ड खेल रही है। 

 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: ‘मैं भूखी रहती थी’, वेट इश्यूज को लेकर अशनूर ने साझा की परेशानी; ‘बिग बॉस 19’ में सलमान ने किया सपोर्ट 
विज्ञापन


कौन हुआ शो से बाहर 
पिछले हफ्ते बिग बॉस 19 से स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे बाहर हुए। इस हफ्ते भी कई प्रतियोगी घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट होंगे। इन दिनों शो में सबसे ज्यादा चर्चा में सिंगर अमाल मलिक, तान्या मित्तल और मालती चाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें