फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी अली ने इस वजह से छोड़ा अभिनय करना, खुद को किसी काम का नहीं मानते थे सिंगर; साझा किए करियर एक्सपीरियंस

Tue, 28 Oct 2025 04:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Ali Talk About His Music Career: लकी अली ने बॉलीवुड को यादगार और हिट गाने दिए हैं। हाल ही में सिंगर ने अपने करियर को लेकर बातचीत की। वह सिंगर बनने से पहले खुद को एक वेला मानते थे। आखिर ऐसा क्यों था? जानिए। 
विज्ञापन
लकी अली - फोटो : इंस्टाग्राम@officialluckyali
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लकी अली ने 'ओ सनम', 'सफरनामा' और 'एक पल का जीना' जैसे हिट सॉन्ग बॉलीवुड फिल्मों को दिए हैं। साथ ही कुछ चर्चित फिल्मों में एक्टिंग भी की है। वह कॉमेडियन महमूद के बेटे भी हैं, फिल्मों से गहरे तक जुड़े रहे हैं। लेकिन जल्द ही अभिनय को अलविदा कह दिया। इन दिनों भी बॉलीवुड से दूर अलग तरह की जिंदगी गुजा रहे हैं। हालिया एक इंटरव्यू में लकी अली ने अपने करियर को लेकर बातचीत की है। 

अभिनय छोड़कर गायक बने लकी अली 

विज्ञापन

एएनआई से बातचीत करते हुए लकी अली ने कहा, ‘मैं करियर बनाने से पहले एक वेला था। किसी काम का नहीं था। संगीतकार बनने से पहले भी मैं यही था। मैं नौकरी नहीं कर पाया क्योंकि मैं नौकरी के लिए बना ही नहीं था।’ वह आगे कहते हैं, ‘मैं और भी बहुत कुछ था। मैंने खेती और पशुपालन सीखा। लेकिन पिता (महमूद) को लगा कि मुझे फिल्मों में अभिनय करना चाहिए। उनके कहने पर मैंने कुछ फिल्में कीं। मैंने ‘कांटे’ और ‘सुर’ में काम किया। फिर, मैं धीरे-धीरे मैं इसमें असहज महसूस करने लगा मैंने सोच-समझकर फैसला किया कि यह काम नहीं करना है। मैंने संगीत को अपना करियर बनाया।’  

यह खबर भी पढ़ें: लकी अली ने जावेद अख्तर से माफी मांगी, विवाद बढ़ते ही बात से पलटे, बोले- कभी अहंकार नहीं करना चाहिए 
विज्ञापन


एआई के इस्तेमाल पर दी अपनी राय 
सिंगर लकी अली ने संगीत की दुनिया में एआई की बढ़ते इस्तेमाल पर भी बात की। वह कहते हैं, ‘एक आर्टिस्ट हमेशा एक आर्टिस्ट ही रहेगा। एआई हमेशा सोल (आत्मा) लेस रहेगा। इसमें कभी भी आर्टिस्ट जैसी सोल नहीं होगी। यह सिर्फ आपकी नकल रहेगा।’ 
विज्ञापन


जल्द शुरू हाेगा लकी अली का म्यूजिक कॉन्सर्ट 
जल्द ही लकी अली का इंडिया टूर शुरू होगा। वह 'री: साउंड' नाम से अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे हैं। यह 2 नवंबर को दिल्ली से शुरू होगा, इसके बाद कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद में भी शो होंगे। लकी अली का यह म्यूजिक टूर 20 दिसंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें