फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बच्चे मत करो, डॉग्स पालो’, शेफाली शाह ने क्यों दिया ये बयान? शादी और रिलेशनशिप को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 15 May 2026 05:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shefali Shah: बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह ने हाल ही में शादी, रिश्तों और बच्चों को लेकर अपनी दिल की बात खुलकर शेयर की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
शेफाली शाह - फोटो : इंस्टाग्राम-@shefalishahofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में चल रही तलाक, ब्रेकअप और धोखे की खबरों के बीच एक्ट्रेस शेफाली शाह ने भी अपनी राय रखी है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि जिंदगी के इतने बड़े फैसले जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए।

कम उम्र में शादी करना सही नहीं

विज्ञापन

लिली सिंह के साथ बातचीत में शेफाली ने कहा कि कम उम्र में शादी करना सही नहीं है, क्योंकि उस वक्त इंसान खुद को ही ठीक से नहीं समझ पाता। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘जब तक आपको खुद ये नहीं पता कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं, तब तक शादी जैसा बड़ा फैसला मत लो। पहले लोगों को समझो, जिंदगी को जानो और फिर फैसला करो।’

शेफाली शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

समाज के दबाव में शादी नहीं करनी चाहिए
उन्होंने आगे कहा कि शादी सिर्फ एक रिश्ता नहीं बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। अगर कोई शादी जैसी संस्था पर भरोसा नहीं करता, तो सिर्फ समाज के दबाव में शादी नहीं करनी चाहिए। शेफाली का मानना है कि रिश्तों में आने से पहले इंसान का इमोशनली मैच्योर होना बहुत जरूरी है।

शेफाली शाह - फोटो : इंस्टाग्राम-@shefalishahofficial

बच्चे मत करो, डॉग्स पालो
बातचीत के दौरान जब लिली सिंह ने बताया कि वह 37 साल की हैं और अब तक शादी नहीं की है, तो इस पर शेफाली ने हंसते हुए कहा, ‘बच्चे मत करो, डॉग्स पालो।’ उन्होंने कहा कि कुत्ते इंसान की जिंदगी में सबसे सच्चा और बिना किसी मोह के प्यार देते हैं।

विज्ञापन

शेफाली शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

शेफाली शाह की जिंदगी के बारे में 
अगर शेफाली शाह की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी टीवी अभिनेता हर्ष छाया से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह से शादी की। दोनों के दो बेटे हैं- आर्यमान और मौर्य।

ये भी पढ़ें- ओटीटी पर एक नए ट्विस्ट के साथ रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, क्या दर्शकों को मिलेगा कोई बड़ा तोहफा? जानें नया अपडेट

शेफाली को जानवरों से बेहद प्यार है। उनके पास दो साइबेरियन हस्की डॉग्स ऐश और सिम्बा हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें