फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी पर एक नए ट्विस्ट के साथ रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, क्या दर्शकों को मिलेगा कोई बड़ा तोहफा? जानें नया अपडेट

Fri, 15 May 2026 04:19 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 OTT Release: ‘धुरंधर 2’ थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर भी स्ट्रीम होगी। ओटीटी पर रिलीज होने वाला वर्जन, थिएटर में रिलीज हुई फिल्म से अलग होगा। जानिए, ऐसा क्या बड़ा बदलाव फिल्म ‘धुरंधर 2’ में किया गया है। 
 
विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यह 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। अब भी यह भी फिल्म सिनेमाघरों में मौजूद है, इसे रिलीज हुए 57 दिन हो चुके हैं। जल्द ही यह ओटीटी पर भी स्ट्रीम होगी। लेकिन एक नए ट्विस्ट के साथ फिल्म ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर दर्शकों को देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन

ओटीटी पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का वर्जन होगा अलग 

‘धुरंधर 2’ जल्द ही जीयोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। 4 जून को इसका डिजिटल प्रीमियर होगा, इसमें एक्टर्स से बातचीत भी शामिल होगी। अगले दिन यानी 5 जून को यह इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। दर्शकों को ओटीटी पर ‘धुरंधर 2’ का बिना काट-छांट वाला वर्जन देखने को मिलेगा। जो सीन्स थिएटर में दर्शकों को देखने को नहीं मिले, वह ओटीटी पर नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

'धुरंधर 2' की स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक फिल्म ने किया कितना कलेक्शन? 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में 57 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। इसने 57वें दिन 42 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,144.56 करोड़ रुपये हो चुका है। यह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म ने 1,846.92 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।  

फिल्म में नजर आई बड़ी स्टार कास्ट 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, गौरव गेरा, राकेश बेदी, संजय दत्त जैसे उम्दा कलाकार नजर आए। फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया था। इस फिल्म का पहला पार्ट भी दर्शकों को पसंद आया था।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें