फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं खुद को सुंदर नहीं मानती’, स्कूल में शेफाली शाह की होती थी बॉडी शेमिंग; हुमा की इस सलाह ने बढ़ाया हौसला

Mon, 05 Jan 2026 03:07 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shefali Shah On Body Shaming: अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शेफाली शाह ने बॉडी शेमिंग को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि हुमा कुरैशी ने उन्हें क्या सलाह दी…
विज्ञापन
शेफाली शाह - फोटो : इंस्टाग्राम-@shefalishahofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शेफाली शाह अपने अलग तरह के अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वो अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के तीसरे सीजन में नजर आई थीं। उनके अभिनय की अक्सर तारीफ होती है। लेकिन शेफाली शाह का कहना है कि बचपन में अधिक खूबसूरत न होने के कारण उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ता था। लोग उन्हें तरह-तरह के ताने मारते थे। साथ ही उन्होंने हुमा कुरैशी की एक सलाह के बारे में भी बताया।

स्कूल में किया जाता था बुली और बॉडी शेम

विज्ञापन

हाल ही में जूम के साथ बातचीत में शेफाली शाह ने बचपन में बुली किए जाने पर बात की है। अपनी शक्ल-सूरत को लेकर होने वाले भेदभाव के बारे में बात करते हुए शेफाली ने कहा कि जब आप बड़े हो रहे होते हैं, मैं अपने माता-पिता की बात नहीं कर रही, बल्कि आम तौर पर आपको बताया जाता है कि आप सुंदर नहीं हैं। स्कूल में मुझे तंग किया जाता था। कोई मुझे पसंद नहीं करता था। एक लड़की थी जो मुझे बहुत मारती थी। वह मुझे 'तेलू' कहकर बुलाती थी। कुछ साल पहले मैं उससे उसके रेस्टोरेंट में मिली थी और मुझे उस पर तरस आया। फिर कोई जानने वाला कह देता कि अगर तुम पतली होतीं, तो बहुत अच्छी लगतीं। ऐसा बहुत कुछ होता है। लोग एक-दूसरे की सराहना नहीं करते। उनका मानना है कि अगर किसी को कोई चीज सुंदर या अच्छी लगे, तो उसे जरूर कहना चाहिए।

कोई तारीफ करे तो मुझे खुशी होती है
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर कोई मेरे पास आकर मेरे बारे में कुछ अच्छा कहे, तो मुझे बहुत खुशी होगी। मेरा पूरा दिन बन जाएगा। इसलिए अगर आपको कुछ अच्छा दिखे, तो कहिए। दूसरी बात यह है कि मुझे अपना रूप-रंग पसंद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी इतनी पतली हो पाऊंगी। बहुत कम ही ऐसा होता है जब मैं खुद को देखकर कहती हूं, 'ओह! मैं अच्छी लग रही हूं'। लेकिन मुझे ऐसा लगता ही नहीं। जब कोई मेरी तारीफ में कहता है, 'आप खूबसूरत लग रही हैं', तो मैं तारीफ को स्वीकार नहीं कर पाती।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘बचपन में मां सुनाती थीं पेरिस की कहानियां’, मम्मी की पहली यूरोप यात्रा पर भावुक हुए कुल्लू; साझा कीं तस्वीरें

विज्ञापन

शेफाली शाह और हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

हुमा ने दी तारीफें स्वीकार करने की सलाह
शेफाली ने बताया कि अगर कोई मेरी तारीफ करता है तो मेरी पहली प्रतिक्रिया ये ही होती है कि मेरी मेकअप टीम कितनी बेहतरीन है। वे बहुत मेहनत करते हैं और मुझे खूबसूरत बनाते हैं, जो कि सच है। वो कड़ी मेहनत करते हैं और मुझे ऐसा दिखाते हैं। तारीफें स्वीकार करने पर हुमा कुरैशी द्वारा दी गई एक सलाह को भी शेफाली ने याद किया। उन्होंने कहा कि मुझे एक इंटरव्यू याद है जिसमें हुमा ने कहा था, 'शेफ यह तारीफ है। इसे स्वीकार करो। तारीफें स्वीकार करना सीखो।’ इस दौरान अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि कभी-कभी वह खुद को सहज महसूस नहीं करतीं। मुझे ज्यादातर समय ऐसा लगता है कि मैं काफी नहीं हूं। इसे देखने का एक तरीका यह है कि मेरा आत्मविश्वास कम है, और दूसरा तरीका यह है कि मैं अभी भी कुछ और अधिक जगह, गुणवत्ता और सहजता की तलाश में हूं।

‘दिल्ली क्राइम 3’ में आखिरी बार नजर आई थीं शेफाली
वर्कफ्रंट की बात करें तो शेफाली शाह आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के तीसरे सीजन में नजर आई थीं। लड़कियों की तस्करी पर आधारित इस सीरीज में उनके साथ हुमा कुरैशी प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। हुमा सीरीज में निगेटिव रोल में हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें