अगस्त्य का पोस्ट
अगस्त्य ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'इक्कीस' के किरदार के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'यह किरदार मेरे लिए अब तक का सबसे खास किरदार था, है और हमेशा रहेगा।' साथ ही उन्होंने अरुण खेत्रपाल को धन्यवाद भी दिया।
यह भी पढ़ें: मंसूर अली खान पटौदी की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी सोहा ने किया याद, शेयर किया अब्बू का खास वीडियो
'इक्कीस' के बारे में
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'इक्कीस' अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म होने के साथ-साथ दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है। फिल्म में जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया, सिकंदर खेर और विवान शाह भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारतीय सेना के सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के बारे में है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो देश का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।
यह भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री ने देखी 'धुरंधर', आदित्य धर को दी शाबाशी; लिखा- 'ऐसी फिल्म संयोग से...'