फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luv Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव ने फिल्म इंडस्ट्री पर साधा निशाना, बोले- जो लोग हिंदी...

Fri, 30 Dec 2022 10:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लव के इस ट्वीट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स उनके ट्वीट से सहमत नजर आ रहे हैं तो कुछ उल्टा लव की ही क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
लव सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है उनका हाल ही में किया गया एक ट्वीट। दरअसल, अपने हालिया ट्वीट में लव सिन्हा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि यहां ऐसे एक्टर्स को भी मौके मिल जाते हैं, जिन्हें एक्टिंग नहीं आती। लव सिन्हा का यह शिकायती ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि लव सिन्हा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'मैं दूसरी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में नहीं कह सकता, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर्स को मौके दिए जाते हैं, जो उतने ही प्लास्टिक हैं, जितने कि वो सर्जरी करवाते हैं। ये लोग हिंदी नहीं बोल सकते, अच्छे से एक्टिंग नहीं कर सकते, लेकिन फिर भी इन्हें प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं के बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने को मिलता है।'
Filmy Wrap: 'पठान' पर बयान देना विवेक को पड़ा भारी और ट्रोल्स के निशाने पर उर्वशी, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन


लव के इस ट्वीट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स उनके ट्वीट से सहमत नजर आ रहे हैं तो कुछ उल्टा लव की ही क्लास लगाते नजर आ रहे है। वहीं कुछ यूजर्स उनसे ऐसे एक्टर्स का नाम लिखने की कहते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इसके लिए मेहनत करनी होती है बेटा!' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि 2023 में हमारे जैसे नए एक्टर्स को काम करने का मौका मिले, जो भाषा को अच्छे से जानते और समझते हैं और हिंदी सिनेमा में आने की प्रतिभा भी रखते हैं।'
विज्ञापन

Animal First Look: इंतजार हुआ खत्म! 31 दिसंबर की आधी रात को जारी होगा 'एनिमल' का फर्स्ट लुक पोस्टर

बता दें कि लव सिन्हा का फिल्मी करियर बहुत अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 'पलटन' के अलावा उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया। माना जा रहा है कि सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' में वो नजर आा सकते हैं। फिल्मों के अलावा लव सिन्हा को अपने सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर ट्वीट करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने बिहार के 2020 में हुए असेंबली इलेक्शन भाग लिया था। लेकिन वो हार गए थे।
Apurva: फिल्म 'अपूर्वा' की शूटिंग हुई पूरी, निडर और साहसी महिला के किरदार में नजर आएंगी तारा सुतारिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें