इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' को देखा, और इसकी भी तारीफ उन्होंने ट्विटर पर खुलकर की। शॉर्ट फिल्म 'गांधी' के लिए उन्होंने फिल्म अभिनेत्री और आम आदमी पार्टी नेता रहीं गुल पनाग को बधाई संदेश भेजा। फिल्म के निर्देशक सुभाष घई और कलाकार मनोज बाजपेयी भी इस बधाई संदेश में शामिल रहे। फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' भी शत्रुघ्न सिन्हा देख चुके हैं और इसके लिए वह अभिनेता अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल की भी खूब तारीफ कर चुके हैं।
जो हाल इस समय पूरे देश का है, वैसा ही हाल इस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा का है। हालांकि इस समय उनका मिजाज कुछ बदला हुआ सा नजर आ रहा है। भाजपा की हर नीति पर उंगली उठाने वाले शत्रुघ्न ने दो दिन पहले भाजपा की स्थापना दिवस पर भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाइयां दीं। उससे एक दिन पहले उन्होंने नौ मिनट के लिए रात नौ बजे दिया जलाने की प्रधानमंत्री की मुहिम का भी समर्थन किया था।