Ayushmann Khurrana's Fans
- फोटो : Social Media
आयुष्मान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हां, हम क्वांरटाइन में हैं। हां हम लॉक डाउन में हैं। लेकिन हम हमेशा खुद के लिए खुशियां खोजने के लिए छोटे से छोटे मौके पा सकते हैं। आज ऐसा ही मौका जाह्नवी और काव्या का अपने मां के लिए की खास गुजारिश के रूप में मुझे मिला। मोना शाह जोकि अपने परिवार के साथ अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मोना मैम यह आपके लिए है। अचानक मुझे केक खाने की इच्छा होने लगी है।' वहीं मोना शाह की दोनों बेटियों ने सोशल मीडिया पर आयुष्मान के इस बर्ताव की तारीफ करते हुए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां आयुष्मान की फैन हैं और यह उनके लिए बहुत ही बड़ा उपहार है।