धर्मेंद्र-शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : X
'मैं हैरान भी हुआ और राहत भी मिली'
शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र को लेकर फैली झूठी खबरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 'मरें उनके दुश्मन, वे बिल्कुल ठीक हैं'। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मैं सुबह उठा तो मुझे इन झूठी रिपोर्ट्स के बारे में पता चला। पहले तो मुझे लगा कि यह शायद सब सच होगा, क्योंकि ये भरोसेमंद पोर्टल्स और पब्लिकेशन के हवाले से कहा जा रहा था। मगर, जब सच्चाई पता चली तो मैं हैरान भी था और मुझे राहत भी मिली कि रिपोर्ट्स गलत थीं'।
शत्रुघ्न बोले- 'मरें उनके दुश्मन'
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, 'हर किसी के पसंदीदा धरम जी ठीक हैं और जल्द ही वे घर पर होंगे। और, हां, मरे उनके दुश्मन। धरम जी के पास कोई टीम नहीं है, तो किस टीम ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है? जब उनके परिवार और किसी करीबी ने ऐसी बात नहीं कही तो दूसरे क्यों उनकी मौत की फर्जी खबरें उड़ा रहे हैं? यह सब बिल्कुल सही नहीं है'।
फैंस कर रहे दुआएं
89 वर्षीय धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। सनी देओल और बॉबी देओल सहित देओल परिवार के सदस्य लगातार उनसे मिलने जा रहे हैं। इस बीच सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और आमिर खान तक, तमाम सुपरस्टार भी ही-मैन का हाल जानने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। धर्मेंद्र के फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।