फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’ ने पूरे किए 14 साल, नरगिस फाखरी और डायरेक्टर इम्तियाज ने साझा की पुरानी यादें

Tue, 11 Nov 2025 08:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Rockstar Completes 14 Years: रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी स्टारर फिल्म ‘रॉकस्टार’ को आज 14 साल पूरे हो गए। यह फिल्म अपने उम्दा अभिनय और निर्देशन, कहानी के लिए याद की जाती है। फिल्म की एक्ट्रेस नरगिस फाखरी और डायरेक्टर इम्तियाज ने ‘रॉकस्टार’ से जुड़ी पुरानी यादें साझा की हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'रॉकस्टार' में नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ nargisfakhri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘रॉकस्टार’ एक कल्ट मूवी है, जिसे लेकर फैंस के बीच आज भी एक अलग क्रेज बना हुआ है। इस फिल्म को अब 14 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म की एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने एक पोस्ट साझा की। साथ ही इम्तियाज अली ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ से जुड़ी कुछ फोटोज, वीडियो री-शेयर किए हैं। 

विज्ञापन


नरगिस फाखरी ने शेयर की पुरानी तस्वीरें 
फिल्म ‘रॉकस्टार’ की एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की। इसमें रणबीर कपूर के साथ फिल्म से जुड़ी कई पुरानी तस्वीरें शेयर की। फैंस ने भी इन तस्वीरों को पसंद किया है। वह साथ ही एक कैप्शन भी लिखती हैं, ‘कुछ फिल्में सिर्फ कहानी नहीं कहती हैं, वे एक पेंटिंग की तरह यादगार बन जाती हैं।’  
 




इम्तियाज ने भी फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की
नरगिस फाखरी के अलावा डायरेक्टर इम्तियाज अली ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस की भेजी फोटो, वीडियो पोस्ट की हैं। इनमें फिल्म ‘रॉकस्टार’ से जुड़ी कई यादों को साझा किया गया है। इम्तियाज ने अब तक जितनी भी फिल्में बनाईं, उनमें से ‘राॅकस्टार’ ने दर्शकों पर सबसे ज्यादा असर छोड़ा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें