फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shatrughan Sinha: सोनाक्षी पर कुमार विश्वास के क्रिप्टिक कमेंट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Thu, 26 Dec 2024 05:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shatrughan Sinha: हाल ही में कुमार विश्वास ने एक कमेंट किया। इसे सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा गया और जमकर हंगामा मचा। इस पूरे मामले पर अब सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा-सोनाक्षी-जहीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवि कुमार विश्वास ने हाल ही में एक कार्यक्रम में ऐसी टिप्पणी की जिस पर हंगामा मचा है। दरअसल कुमार विश्वास ने अंतर-धार्मिक शादी को लेकर परोक्ष रूप से टिप्पणी की थी, जिसे लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ दिया। अपनी टिप्पणी को लेकर कुमार विश्वास को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब इस पूरे मामले पर अभिनेत्री सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। 

विज्ञापन

कुमार विश्वास, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
'सोनाक्षी को मेरा हमेशा सपोर्ट रहता है'
शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट साझा कर नोट लिखा है। उन्होंने इस पूरे मामले में साथ खड़े रहे लोगों का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही कहा है कि अब क्योंकि यह मामला खत्म हो गया है तो इस पर कुछ और कहने की जरूरत नहीं। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा है, 'आपकी जानकारी, समझ और सराहना के लिए तहे दिल से शुक्रिया। हमारी लाडली सोनाक्षी सिन्हा को हमेशा मेरा सपोर्ट और आशीर्वाद मिलता है। उन पर की कई टिप्पणी या कामों और फिर उनके द्वारा किए गए जवाबी रिएक्शन्स का एक हालिया एपिसोड भेज रहा हूं। कहना होगा कि उन्होंने मामले को समझदारी से, समय पर और बहुत अच्छे से संभाला है। उनके इस अंदाज की खूब तारीफ भी हुई है'।
 

कांग्रेस नेती सुप्रिया श्रीनेत का कहा शुक्रिया
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा, 'हमारे कुछ खूबसूरत दोस्तों, खासकर हमारी दोस्त कांग्रेस पार्टी और देश के बेहतरीन प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत और 'वंडर वुमन' सुप्रिया श्रीनेत के जवाबों ने मुझे बहुत प्रभावित किया। इनकी बोलने की कला बेजोड़ है। अब, जबकि मुकेश खन्ना भी जवाब दे ही चुके हैं तो सोनाक्षी और हमारी तरफ से मामला खत्म हो गया है। क्या हमें कुछ और कहने की जरूरत है? आपकी जानकारी के लिए अलग-अलग तरह के विचार साझा कर रहा हूं। जय हिंद!' बता दें कि कुमार विश्वास की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कड़ी आपत्ति जताई थी। सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा की अंतरधार्मिक शादी पर तो घटिया तंज किया ही है, लेकिन महिलाओं के लिए उनकी सोच को भी उजागर कर दिया है।' 

ये भी पढ़ें:
Shruti Haasan: श्रुति हासन की बदल गई जिंदगी, जब मिली बॉलीवुड के एक नामी स्टार की सलाह

क्या कहा था कुमार विश्वास ने?
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कवि सम्मेलन के दौरान कुमार विश्वास ने कहा था कि 'अपने बच्चों को रामायण, गीता पढ़वाइए। वरना ऐसा न हो कि आपके घर का नाम तो रामायण है और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।' अपने इस बयान में कुमार विश्वास ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन विश्वास की इस टिप्पणी को शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की अंतर-धार्मिक शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल जून में अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की थी और शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित बंगले का नाम रामायण है। यही वजह है कि कुमार विश्वास की टिप्पणी पर विवाद हो गया। 

ये भी पढ़ें:
Shruti Haasan: एक महिला को स्वतंत्र क्यों होना चाहिए? माता-पिता के तलाक के बाद श्रुति हासन को मिला जवाब, जानें
विज्ञापन

मुकेश खन्ना ने भी साधा था निशाना
कुमार विश्वास से पहले अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी सोनाक्षी की परवरिश पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, 'एक लड़की ये भी नहीं बता पाई कि भगवान हनुमान संजीवनी बूटी लेकर आए थे। सोनाक्षी के भाई का नाम लव और कुश है। लोगों को गुस्सा आया कि सोनाक्षी इतना भी नहीं जानतीं, लेकिन इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी। ये उनके पिता की गलती है कि उन्होंने बच्चों को रामायण के बारे में नहीं सिखाया'? मुकेश खन्ना के कमेंट पर सोनाक्षी ने पलटवार कर जवाब दिया था। इसके बाद मुकेश खन्ना ने भी सफाई पेश की थी। 

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें