रवि तेजा का पोस्ट
रवि तेजा ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म 'मास जथारा' से अपना एक शानदार पोस्टर शेयर किया और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया। रवि तेजा ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे पता है कि इंतजार लंबा हो गया है, लेकिन यह इसके लायक होगा। आइए, 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में #MassJathara का जश्न मनाएं।'
'मास जथारा' के बारे में
फिल्म 'मास जथारा' में रवि तेजा के साथ अभिनेत्री श्रीलीला मुख्य भूमिका में हैं। सिनेमैटोग्राफी विधु अयन्ना और संपादन नवीन नूली ने किया है। सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले बनी यह फिल्म श्रीकारा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। पहले यह 27 अगस्त को रिलीज होने वाली थी।
यह भी पढ़ें: Maha Navmi: रणबीर के बाद अब आलिया ने भी किए मां दुर्गा के दर्शन, काजोल ने पैपराजी के सामने उड़ाया अजय का मजाक