बोले- 'दोनों फिल्में बिल्कुल अलग हैं'
निर्देशक शशांक खैतान ने हाल ही में द फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कांतारा चैप्टर 1' के क्लैश और रिलीज डेट में बदलाव को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे लगता है कि यह इतना आसान नहीं था। जब हमने फिल्म बनाने का फैसला किया, तब हमें अच्छी तरह पता था कि 'कांतारा 1' आ रही है'। शशांक खैतान ने आगे कहा, 'दोनों फिल्में अपनी शैली में बहुत अलग हैं और एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं'।
शशांक खैतान ने इस बात पर जताया भरोसा
शशांक खैतान का मानना है कि दोनों फिल्मों का दर्शक वर्ग है। निर्देशक ने 'कांतारा' सहित सभी फिल्मों के लिए शुभकामनाएं दीं। देते हैं। शशांक खैतान ने इस बात पर भी भरोसा जताया कि लोग दोनों फिल्में देखने के लिए उत्साहित होंगे। उन्होंने कहा कि संभवतः दर्शक एक फिल्म पहले देखें और दूसरी बाद में। उन्होंने यह भी बताया कि वे दशहरा जैसे बड़े त्योहार पर फिल्म रिलीज करने को लेकर खुश हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि यह एक मजबूत पारिवारिक फिल्म है। उन्हें पूरा विश्वास है कि दर्शक इसे देखने के लिए उत्साहित होंगे।
दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे सितारे हैं। इनके अलावा मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय, अभिनव शर्मा भी अहम किरदार अदा करेंगे। वहीं, फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने किया है। उनके अलावा गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत भी फिल्म का हिस्सा हैं।