साथ नजर आएंगे अहान और शरवरी
अहान पांडे ने अपनी फिल्म 'सैय्यारा' से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। वहीं शरवरी भी 100 करोड़ की हिट फिल्म 'मुंजा' का हिस्सा रहीं। दोनों ने साबित कर दिया कि अच्छा अभिनय ही लोगों को थिएटर तक खींच सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सैयारा' एक्टर अहान पांडे और 'मुंजा' एक्ट्रेस शरवरी वाघ यशराज फिल्म्स की आगामी एक्शन रोमांस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे। इस फिल्म के जरिए जफर टाइगर जिंदा है के 9 साल बाद YRF बैनर के साथ वापसी कर रहे हैं।
अली अब्बास करेंगे फिल्म का निर्देशन
यह एक एक्शन-रोमांस फिल्म होगी। यह फिल्म अभी बिना टाइटल है। यह आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर की पांचवीं फिल्म साथ में होगी। पहले वे 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'गुंडे', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्में बना चुके हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं और शरवरी और अहान को एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। तो वहीं कई फैंस शरवरी और अहान की जोड़ी को लेकर फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bobby Deol: बॉबी देओल को सिनेमा में पूरे हुए 30 साल, फिल्म 'बरसात' से शुरू किया था करियर