फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरवरी और वेदांग ने फैंस के साथ मनाया 'मैं वापस आऊंगा' की सफलता का जश्न, देखी साथ में फिल्म; वायरल हुआ वीडियो

Sun, 28 Jun 2026 02:53 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Main Vaapas Aaunga Success: इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'मैं वापस आउंगा' में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शारवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं। आज शरवरी और वेदांग ने फैंस के साथ अपनी इस फिल्म की सफलता का जश्न मनाया।
विज्ञापन
1 of 5
शरवरी और वेदांग - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। इस सफलता से खुश होकर फिल्म के मुख्य कलाकार शरवरी और वेदांग रैना हाल ही में खुद सिनेमाघर पहुंचे और दर्शकों के साथ फिल्म देखी, जिसका वीडियो शरवरी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
शरवरी और वेदांग - फोटो : इंस्टाग्राम
शरवरी का भावुक संदेश
फिल्म देखने के बाद शरवरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा, 'कुछ कहानियां फिल्म खत्म होने के बाद भी खत्म नहीं होतीं। वे दर्शकों के दिलों में और उनके द्वारा बनाई गई रील्स में जिंदा रहती हैं। आप सभी ने हमारी फिल्म को इतना प्यार दिया और इसे अपना बना लिया, इसके लिए हम आपका दिल से धन्यवाद करते हैं।'

विज्ञापन

3 of 5
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'मैं वापस आऊंगा' की स्टार कास्ट
'मैं वापस आऊंगा'  में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। इस फिल्म का निर्माण बिरला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट, मोहित चौधरी और शिबासिस सरकार ने मिलकर किया है।

4 of 5
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की यादों पर आधारित है। कहानी 95 साल के ईश्वर सिंह ग्रेवाल (नसीरुद्दीन शाह) की है, जो पाकिस्तान में मौजूद अपने पुराने घर 'सरगोधा' जाना चाहते हैं, लेकिन इसी दौरान उन्हें लकवा मार जाता है। यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है और आम दर्शकों के साथ-साथ फिल्म जगत के बड़े कलाकारों को भी खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'मैं वापस आऊंगा'  - फोटो : इंस्टाग्राम
'मैं वापस आऊंगा' का कलेक्शन
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज को आज पूरे 17 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने 17वें दिन तीसरे रविवार को अभी तक 1.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 42.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं करीना कपूर की रोल मॉडल? अपनी बहन करिश्मा के बारे में कही यह खास बात; बोलीं- 'आपके बिना मैं एक मिनट...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें