फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं करीना कपूर की रोल मॉडल? अपनी बहन करिश्मा के बारे में कही यह खास बात; बोलीं- 'आपके बिना मैं एक मिनट...'

Sun, 28 Jun 2026 01:35 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना और करिश्मा के बीच का गहरा और मजबूत रिश्ता कई साल बाद आज भी वैसा ही बना हुआ है। करीना अक्सर करिश्मा को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा और अपनी ताकत बताती हैं।

 
विज्ञापन
1 of 5
करीना और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर से बेहद प्यार करती हैं और उनका बहुत सम्मान करती हैं। एक पुराने टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' में करीना ने दिल खोलकर करिश्मा की तारीफ की थी।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा को मानती हैं आदर्श 
आईएएनएस की एक खबर के अनुसार, करीना ने शो 'जीना इसी का नाम है' में बताया कि वह हर मामले में करिश्मा को अपना आदर्श मानती हैं। इसके साथ ही करीना ने कहा कि वह हमेशा उनकी तरह बनने की कोशिश करती हैं। उन्हें करिश्मा का आत्मविश्वास और बात करने का तरीका बेहद पसंद है।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर - फोटो : एक्स
'आपके बिना मैं एक मिनट भी नहीं रह सकती'
करीना ने करिश्मा के लिए एक प्यारा सा वीडियो मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने कहा, 'आपमें ऐसी बहुत सी बातें हैं, जो मुझे बहुत पसंद हैं। आज के समय में ऐसी लड़कियां बहुत कम होती हैं, जो इतनी समझदार हों और जिन्हें पता हो कि लाइफ में क्या करना है।' 

करीना ने आगे कहा, 'मैं हर तरह से आपके जैसी बनना चाहती हूं और इसके लिए पूरी कोशिश भी कर रही हूं। मेरे साथ हमेशा खड़े रहने और मेरी ताकत बनने के लिए शुक्रिया, क्योंकि आपके बिना मैं एक मिनट भी नहीं रह सकती।'

4 of 5
करीना कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बचपन की यादें हुईं ताजा
शो 'जीना इसी का नाम है' के दौरान होस्ट फारूक शेख ने दोनों बहनों का बचपन का एक पुराना वीडियो भी दिखाया। इस वीडियो में करिश्मा बड़े प्यार से अपनी छोटी बहन करीना को खाना खिलाती नजर आ रही थीं। इस वीडियो को देखकर दोनों भावुक हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी करीना
फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार की आगामी थ्रिलर फिल्म का नाम 'दायरा' है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। अपराध और न्याय की जटिलताओं पर आधारित इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार एक साथ पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने की मां काली की पूजा, लिया आशीर्वाद; देखें वायरल वीडियो में कोलकाता के मंदिर की झलक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें