फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई के बाद अब पंजाब एक्सप्रेस को दौड़ाएंगे शाहरुख

Wed, 04 Mar 2015 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई एक्सप्रेस के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी फिर से शाहरुख खान के साथ जुगलबंदी करने वाले हैं। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान खुद रोहित शेट्टी ने इस बात की पुष्टि की।
विज्ञापन


अपने एक टीवी कार्यक्रम के बारे में बात करने आए रोहित ने कहा, "हां, मैं शाहरुख़ के साथ फिर काम कर रहा हूं, हालांकि अभी शाहरुख़ के अलावा हमने बाकी की स्टारकास्ट तय नहीं की है।"फिल्म का नाम 'पंजाब एक्सप्रेस' है।
विज्ञापन


'चेन्नई एक्सप्रेस' 2013 में रिलीज़ हुई थी। इसमें शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण की भी मुख्य भूमिका थी।

बॉक्स ऑफ़िस विशेषज्ञों के मुताबिक़ ये शाहरुख के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी और इसने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था।

शाहरुख के कैरियर में जिस तरह चेन्नई एक्सप्रेस सुपरहिट साबित हुई उसी तरह की उम्मीद पंजाब एक्सप्रेस भी लगाई जा सकती है।

शाहरुख और रोहित की जुगलबंदी क्या फिर से बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने में सफल हो पाएगी यह तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

लेकिन यह तय है शाहरुख और रोहित की जुगलबंदी के दीवाने इस खबर को सुनकर खुश जरूर हो जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें